You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

उस्तुरा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

फ़्रांस में बना एक उस्तरा

उस्तरा (अंग्रेज़ी: Straight razor) एक धारदार औज़ार है जो आमतौर पर हाथ से हज़ामत बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह मुड़ने वाले चाकू की तरह होता है जिसका धार वाला सिरा मुड़ कर इसके हैंडिल में बनी दरार में फिट हो जाता है।

उस्तरे का प्रयोग प्राचीन काल से मानव शरीर से बालों को साफ़ करने के लिए किया जाता रहा है। प्राचीन मिस्र की सभ्यता में इसके प्रयोग के प्रमाण मिले हैं जबकि रोमन विद्वान लिवी के अनुसार रोम में इनका प्रचलन 6वीं सदी ईसा पूर्व में था।[१] यह आज भी प्रयोग में लाया जाता है। पहला स्टील ब्लेड वाला उस्तरा 1680 में शेफ़ील्ड में बनाया गया था और इसके बाद कई सौ सालों तक यह हज़ामत बनाने का प्रमुख औज़ार रहा[२] जबतक कि अन्य प्रकार के रेज़र और इलेक्ट्रिक रेज़र का प्रचलन नहीं बढ़ गया। वर्तमान में पुरानी वस्तुओं के संग्रह करने वाले लोग पुराने उस्तरों को अपने संग्रह में भी रखते हैं।

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. Editors, The. "Encyclopædia Britannica online". Britannica.com. http://www.britannica.com/eb/article-9062844/razor:. अभिगमन तिथि: 2019-05-14. 
  2. ohiokids.org by the Ohio Historical Society, 1982 Velma Ave. Columbus, OH 43211-2497 (through the Internet Archive) quote: "Today, men usually shave with disposable razors or electric razors, but that has not always been the case. For more than two hundred years, most American men who wanted to shave used a straight razor, also known as a straight-edge razor. This type of razor first appeared in England in the 1700s, and remained the mainstay of men's razors until the twentieth century.


This article "उस्तुरा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:उस्तुरा.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]