You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

खोजी पत्रकार संघ

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

खोजी पत्रकार संघ (IJC) के संविधान में नियम 12 के अनुसार स्वतंत्र पत्रकारों के लिए न्यूज़ पोर्टल बनाया जाना था। जिसके लिए 10 पैंथर पोस्ट न्यूज़ पोर्टल का निर्माण किया गया। खोजी पत्रकार संघ में अन्य समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, चैनल, न्यूज पोर्टल के पत्रकार सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं दूसरी और पैंथर पोस्ट एवं खोजी पत्रकार संघ के बहुत से पत्रकार सदस्य हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुवे पैंथर पोस्ट न्यूज़ पोर्टल पर अवैतनिक पदों पर सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं और इमानदारी से पत्रकारिता कर एक मिशाल कायम कर रहे हैं। खबरों को कवर करते समय और बनाते समय अन्य टीम की आवश्यकता होती है। इसी कारण से खोजी पत्रकार संघ का निर्माण किया गया था। संघ के सदस्य टीम वर्क के तौर पर कार्य करते हैं ओर समय पड़ने पर एक दूसरे की सहायता करते हैं। खबरों को तैयार करने में भी संघ के सदस्य एक दूसरे की सहायता करते हैं। खबरों को लेकर आपस मे चर्चा करते हैं। 10 जुलाई को पैंथर पोस्ट का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 3 अप्रैल को खोजी पत्रकार संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 31 जनवरी को पत्रकारों को उनकी पत्रकारिता के आधार पर मूक नायक पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड होता है जो कि उन पत्रकारों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन खबरों को कवर किया है ओर खास खबरों को खोज निकाला। खोजी पत्रकारिता में कुछ अलग करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है। खोजी पत्रकार संघ की और से 15 नवंबर को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है, जिसमें युवा पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है और पत्रकारिता के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की जाती है। खोजी पत्रकार संघ के द्वारा किए जाने वाले कार्य हैं। पत्रकारों में भाईचारे एवं सद्भावना की भावना को बढ़ाने के लिए कार्य करना। पत्रकारों एवं मीडिया से जुड़े हुए भाइयों के हित के लिए कार्य करना। पत्रकारों को असल तथ्यों से अवगत करवाना। आपस में सूचना एवं जानकारी का आदान प्रदान करना। जांच शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन करना। समय समय पर संगोष्ठी, परिचर्चा, सम्मेलन का आयोजन करना। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, भूगोलिक व ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी के लिए यात्रा भ्रमण का आयोजन करना। खोजी पत्रकार संघ के सदस्य खबरों की जांच-पड़ताल भी करते हैं ताकि सत्य को खोज कर सामने लाया जा सके। देश और समाज की उन्नति के लिये इस समय ईमानदारी से पत्रकारिता करने वालो की बहुत अधिक आवश्यकता है और यही देश और समाज सेवा है। खोजी पत्रकार संघ के सदस्य ईमानदारी से पत्रकारिता कर समाज मे उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इन्वेस्टीगेटीव जर्नलिस्ट क्लब(आईजेसी)


This article "खोजी पत्रकार संघ" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:खोजी पत्रकार संघ.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]