You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

आशीष गुप्ता

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

आशीष गुप्ता
जन्म 15 अगस्त 1986
हसनपुर, अमरोहा जिला, उत्तर प्रदेश, भारत
आवास नोएडा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा मास कम्युनिकेशन, एम० ए० (राजनीति विज्ञान), एम०बी०ए०
शिक्षा प्राप्त की महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय
आई के गुजराल पंजाब टेक्विनिकल विश्वविद्यालय
व्यवसाय पत्रकार, राजनीति विश्लेषक व रणनीतिकार एवं उद्यमी
प्रसिद्धि कारण पत्रकारिता, राजनीति रणनीतिकार
वेबसाइट
आधिकारिक जालस्थल 

आशीष गुप्ता (जन्म आशीष गुप्ता (जन्म 15 अगस्त 1986) एक भारतीय पत्रकार, लेखक, एवं राजनीति रणनीतिकार है। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव है। पूर्व में वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे शीर्ष मीडिया संस्थानों से जुड़ें थे। वर्ष 2016 में आशीष गुप्ता ने दैनिक जागरण इस्तीफ़ा देकर उन्होंने स्वयं की मीडिया कंपनी, मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।[१] वह देश के विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में कार्य कर चुके है।[२][३][४]

परिचय[सम्पादन]

आशीष गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में हुआ था। उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से मास कम्युनिकेशन और राजनीति विज्ञान में एमए, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से किया। आशीष ने इंद्रकुमार गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमबीए) भी किया है। इनकी माता का नाम श्रीमती कुसुमलता गुप्ता और पिता स्वर्गीय शिवओम गुप्ता है।[२]

गुप्ता ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा से एक संवाददाता के रूप में की। बाद में वें दैनिक जागरण से जुड़े जहाँ उन्होंने लगभग 6 वर्षो तक सेवा प्रदान की। इस दौरान वह जागरण के विभिन्न ब्यूरो में कार्यरत रहे।[१]

साल 2016 में इन्होने जागरण से त्यागपत्र देकर खुद की मीडिया कंपनी, मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।[५][२] वें एक राजनीति रणनीतिकार के रूप में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए कार्यरत है। इन्होने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2017 में राजनैतिक दलों और नेताओ की ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[२][६]

सम्मान[सम्पादन]

सितम्बर 2016 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भड़ास मीडिया द्वारा सरोकार अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया।[७][८] 2019 में हिंदी दिवस के अवसर पर प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मान द्वारा सुमन स्मृति सम्मान से पुरस्कृत किया गया।[९]

इन्हें भी देखें[सम्पादन]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. १.० १.१ "आशीष गुप्ता ने दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर अपनी कंपनी शुरू की". Bhadas4media.com. अप्रैल 12, 2016. https://www.bhadas4media.com/ashish-new-job/. 
  2. २.० २.१ २.२ २.३ "Meet Ashish Gupta who is Changing the Way Parties Compete in Elections" (अंग्रेजी में). इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स, इंडिया. अगस्त 7, 2020. https://www.ibtimes.co.in/meet-ashish-gupta-who-changing-way-parties-compete-elections-825982. 
  3. "Meet‌ ‌Ashish‌ ‌Gupta,‌ ‌the‌ ‌backroom‌ ‌boy,‌ ‌whose‌ ‌work‌ ‌powers‌ ‌politicians‌ ‌to‌ ‌victory‌" (अंग्रेजी में). TheUBJ. February 19, 2021. 
  4. "चुनाव आते ही इलेक्शन स्ट्रेटजी बनाने वाली एजेंसियों की बढ़ी पूछ, बंगाल से लेकर उत्तराखंड के लिए ऐसे किया जा रहा काम". हरिभूमि. 16 फरवरी 2021. https://www.haribhoomi.com/local/uttarakhand/assembly-election-2021-and-2022-near-due-to-increase-demand-of-election-strategists-366524. 
  5. कीर्ति, दीक्षित (जून 27, 2020). "बिहार में नेताओं की पसंद बने इलेक्शन एक्सपर्ट आशीष गुप्ता, मेक यू बिग मीडिया कई नेताओं को दे रही सेवा". हिन्दी खबर. https://www.hindikhabar.com/news/Election-expert-Ashish-Gupta-became-the-choice-of-leaders-in-Bihar-make-you-big-media-serves-many-leaders-54027-30. 
  6. "बिहार चुनाव 2020 से ठीक पहले मेक यू बिग मीडिया की दस्तक, ये है पूरा प्लान....". न्यूज़4Nation. जुलाई 3, 2020. https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/news4nation-epaper-nwsfnat/bihar+chunav+2020+se+thik+pahale+mek+yu+big+midiya+praivet+limited+ki+dastak+ye+hai+pura+plan-newsid-n195652786. 
  7. "भड़ास मीडिया सरोकार अवार्ड (7) : कुमार सौवीर, बृज भूषण दूबे और आशीष गुप्ता होंगे सम्मानित". Bhadas4media.com. सितम्बर 8, 2016. https://www.bhadas4media.com/bhadas-media-sarokar-award-seven/. 
  8. "भड़ास मीडिया सरोकार सम्मान से सम्मानित होते साथियों की तस्वीरें देखें". Bhadas4media.com. सितम्बर 13, 2016. https://www.bhadas4media.com/pic-bhadas-award/. 
  9. "Hindi Diwas Award 2019" (अंग्रेजी में). http://www.makeyoubig.com/gallery/gallery/photo-2019-09-15-11-38-58/. अभिगमन तिथि: 21 जनवरी 2021. 


This article "आशीष गुप्ता" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:आशीष गुप्ता.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]