You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

काशिका भाषा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें


वाराणसी
काशिका
काशिका kāʃikā
बोलने का  स्थान भारत, नेपाल, मॉरीशस
तिथि / काल 2011 की जनगणना
क्षेत्र बिहार, उत्तर प्रदेश
मातृभाषी वक्ता 50 लाख
भाषा परिवार
लिपि देवनागरी
भाषा कोड
आइएसओ 639-3


भाषाई परिवार के अनुसार काशिका एक भारतीय बोली है जो कि वाराणसी एवं उसके आस पास के क्षेत्र में बोली जाती है। [१] अपनी शब्दाबली के लिए यह मुख्यतः भोजपुरी पर निर्भर करती है। भारत में लगभग ५० लाख लोग काशिका भाषा बोलते हैं।[२] यह भोजपुरी की एक उप भाषा है।

भौगोलिक वर्गीकरण[सम्पादन]

डॉ॰ ग्रियर्सन ने भारतीय भाषाओं को अन्तरंग ओर बहिरंग इन दो श्रेणियों में विभक्त किया है जिसमें कि बहिरंग श्रेणी के अन्तर्गत उन्होंने तीन प्रधान शाखाओं का उल्लेख आता है -
(1) उत्तर पश्चिमी शाखा
(2) दक्षिणी शाखा और
(3) पूर्वी शाखा।
इस अन्तिम शाखा के अन्तर्गत पुरबिया भाषाओं में मैथिली, मगही और भोजपुरी - ये तीन भाषाएँ आती हैं। काशिका भाषा का विस्तार भोजपुरी भाषा भाषी क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से से लेकर अवधी भाषा तक के क्षेत्र पर्यंत है। इस प्रकार से यह भारतीय भाषा शाखा में पूर्वी शाखा के अंतर्गत आती है।[३]

नामकरण[सम्पादन]

काशिका का विकास स्थल वाराणसी है जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है अतएव स्थान विशेष के अनुसार नामकरण होने से इस भाषा का नाम काशिका प्रचलित हो गया।[४]

क्षेत्रविस्तार[सम्पादन]

काशिका भाषा का प्रसार पूर्व में मैथिली भाषा भाषी क्षेत्र की सीमा से लेकर पश्चिमी में अवधी भाषा की सीमा पर्यंत है।[५]
मुख्यरुप से काशिका भाषावादी जिले-
वाराणसी जिला, आजमगढ़ जिला, भभुआ जिला, इलाहाबाद जिला

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. पीयूष, जगदीश. अवधी ग्रंथावली भाग-३. वाणी प्रकाशन. प॰ १०२. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ ९७८-८१-८१४३-९०३-1. http://books.google.co.in/books?id=BfYWgO-dnn0C&pg=PA102&dq=%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE&hl=en&sa=X&ei=EFndU6qKJY-LuASXloCgCA&ved=0CCsQ6AEwAg#v=onepage&q=%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE&f=false. अभिगमन तिथि: 2 अगस्त 2014. 
  2. सरकार, भारत. भारतीय जनसँख्या सर्वेक्षण. गृह मंत्रालय भारत सरकार. http://www.censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=225458. अभिगमन तिथि: 2 अगस्त 2014. 
  3. ग्रियर्सन, जॉर्ज. भारत का भाषावैज्ञानिक सर्वेक्षण. 1-1. प॰ १४८-१५०. http://joao-roiz.jp/LSI/pdf/vol=1-1ff=180ft=180tid=449076f42f95f1bc2ef8515d919c3157bef42b1d. अभिगमन तिथि: 4 अगस्त 2014. 
  4. ग्रियर्सन, जॉर्ज. भारत का भाषावैज्ञानिक सर्वेक्षण. 1-1. प॰ १४९. http://joao-roiz.jp/LSI/pdf/vol=1-1ff=180ft=180tid=449076f42f95f1bc2ef8515d919c3157bef42b1d. अभिगमन तिथि: 4 अगस्त 2014. 
  5. श्रीवास्तव, रवीन्द्रनाथ. भाषा विज्ञान- सैद्धान्तिक चिंतन. राधाकृष्ण प्रकाशन. प॰ १७४. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ ८१-७११९-३३९-०. http://books.google.co.in/books?id=RYZynVlmuLUC&pg=PA174&dq=%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE+%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE&hl=en&sa=X&ei=mWPdU_O1NdCHuASOm4K4Cg&ved=0CEoQ6AEwBw#v=onepage&q=%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE&f=false. अभिगमन तिथि: 2 अगस्त 2014. 


This article "काशिका भाषा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:काशिका भाषा.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]