You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा समिति कक्षा १० परीक्षा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

यह भारत में कक्षा १० की सर्वाधिक नियमित और सर्वाधिक क्षेत्र में विस्तृत परीक्षा है। वर्ष 2010 में इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या नौ लाख से अधिक थी। इनमें दिल्ली से 2.47 लाख छात्र शामिल हुए थे।

==

मूल्याँकन प्रणाली[सम्पादन]

2010 से छात्रों के मूल्याँकन के लिए 100 अंक वाली अंक प्रणाली के बजाय 9 अंकों वाली ग्रेड प्रणाली अपनाई गई। ग्रेड प्रणाली को तीन भागों में बांटा गया- अंक परास, ग्रेड और ग्रेड अंक। इसमें प्रत्एक विषय में छात्रों को 9 ग्रेडों ए1, ए2, बी1, बी2, सी1, सी2, डी, ई1 और ई2 में से उपयुक्त ग्रेड दिए जाएँगें। इसके साथ हीं उन्हें ग्रेड अंक भी बताए जाएँगें। ग्रेड, ग्रेड अंक और क्युमलेटिव ग्रेड अंक औसत (सीजीपीए) के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। किसी छात्र को ई1 या ई2 ग्रेड मिलने पर उसे परिणाम सुधारने के अधिकतम पांच मौके दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए मार्च 2010 के परिणाम में किसी विषय में ई1 या ई2 ग्रेड आने पर उसे जुलाई 2010, मार्च 2011, जुलाई 2011, मार्च 2012 और जुलाई 2012 के परिक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा।

अगली कक्षा में जाने के लिए छात्रों को सभी विषयों (अतिरिक्त को

छोड़कर) में डी या इससे ऊपर का ग्रेड लाना आवश्यक है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा रखने वाले छात्रों को इन दोनों के अलावा गणित, समाज विज्ञान और विज्ञान में भी न्यूनतम डी ग्रेड लाना अनिवार्य होगा।

ग्रेडिंग प्रणाली में अंकों के आधार पर दिए जाने वाले ग्रेड को निम्न तालिका द्वारा समझा जा सकता है।

मार्क्स रेंज ग्रेड ग्रेड पॉइंट

91-100 ए 1 10.0

81-90 ए 2 9.0

71-80 बी 1 8.0

61-70 बी 2 7.0

51-60 सी 1 6.0

41-50 सी 2 5.0

33-40 डी 4.0

21-32 ई 1 -

20 या इससे कम ई2 -

परीक्षा परिणाम[सम्पादन]

परीक्षा के परिणाम प्रायः मई महीने के आखिरी सप्ताह में निकाला जाता है। छात्र अपने परिणाम अंतरजाल, इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस), समस, या फोन द्वारा जान सकते हैं।

अंतरजाल पर[सम्पादन]

छात्र इन वेबसाइटों पर पंजियन करके अपने ई-मेल पते पर परिणाम पा सकते हैं। परीक्षा क्रमांक ज्ञात होने पर वे इनपर परिणाम देख भी सकते हैं।

  • www.results.nic.in
  • www.cbseresults.nic.in
  • www.cbse.nic.in

वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम[सम्पादन]

इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिए भी परीक्षा परिणाम जाना जा सकता है। इसके लिए 3 मिनट की हर कॉल पर 1.20 रुपये शूल्क देय होगा। इसके लिए इन फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता हैं-

  • नैशनल इन्फॉर्मेटिव सेंटर- 011-24357270
  • एमटीएनएल प्रयोक्ता- 011-28127030
  • आइडिया 55456068
  • बीएसएनएल 1255536
  • एयरसेल 5550099
  • टाटा इंडिकॉम 54321223
  • विडियोकॉन 5303052
  • एयरटेल 54321202
  • वोडाफोन 56735
  • रिलायंस 56583

समस से[सम्पादन]

परीक्षा परीणाम सरल मोबाइल संदेस (समस) द्वारा भी ज्ञात किया जा सकता है। इसके लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रत्एक एसएमएस के लिए 50 पैसे शूल्क देय होगा।

  • एमटीएनएल cbse10 <rollno> टाइप कर 52001
  • बीएसएनएल cbse10 <rollno> टाइप कर 57766 दें
  • एयरसेल cbse10 <rollno> टाइप कर 5800002
  • आइडिया cbse10 <rollno> टाइप कर 55456068
  • विडियोकॉन cbse10 <rollno> टाइप कर 50000
  • टाटा इंडिकॉम cbse10 <rollno> टाइप कर 582821 या 54321
  • एयरटेल cbse10 <rollno> टाइप कर 54321202
  • रिलायंस cbse10 <rollno> टाइप कर 56506

संदर्भ श्रोत[सम्पादन]

This article "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा समिति कक्षा १० परीक्षा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा समिति कक्षा १० परीक्षा.