You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

ठाकुर दरियाव सिंह

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ठाकुर दरियाव सिंह

अमर शहीद 'ठाकुर दरियाव सिंह का जन्म सिंगरौर शाखा में जिला फतेपुर के खागा तहसील में हुआ था। इनका जन्म सन 1800 ई० में हुआ था।[१]इनके पिता का नाम ठाकुर मर्दन सिंह था। ये खागा के तालुकदार थे। ठाकुर दरियाव सिंह की आयु सन 1857 की क्रांति के समय लगभग 57 वर्ष थी। फतेहपुर में बने मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद जोधा सिंह (Amar Shaheed Jodha Singh) अटैया और ठाकुर दरियाव सिंह (Thakur Dariyav Singh) के नाम पर रखा गया है।इनका पुरा नाम ठाकुर दरियाव सिंह है।[२][३]6 मार्च 1858 ई. को अत्याचारी ब्रिटिश शासन ने उन्हें फांसी पर लटका दिया।[४] ये एक महान क्रांतिकारी थे।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह[सम्पादन]

खागा के ठाकुर दरियाव सिंह बिठूर के नाना साहब, अवध के केशरी राणा बेनीमाधव सिंह ने गुप्त बैठकें कर कई जनपदों में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया।[५] 4 जून को कानपुर और 7 जून को प्रयागराज स्वतंत्र घोषित हो गए। इसके बाद 200 विद्रोहियों ने फतेहपुर में डेरा डाल दिया। 8 जून को ठाकुर दरियाव सिंह के सेनानायक व उनके पुत्र सुजान सिंह ने खागा के राजकोष में कब्जा कर लिया और स्वतंत्रता का ध्वज लहरा दिया। 9 जून को फतेहपुर कचहरी और राजकोष में कब्जा जमाने के लिए सारे सैनिकों ने धावा बोला जिसमें रसूलपुर के जोधा सिंह अटैया, जमरावा के ठाकुर शिवदयाल सिंह, कोराई के बाबा गयादीन दुबे भी फौज फाटे के साथ शामिल हुए।

क्रांतिकारियों का दबाव बढ़ा तो अंग्रेज कलक्टर मि. टक्कर ने बंगले में ही आत्महत्या कर ली और दीवार में लिख दिया कि कोराई के गयादीन दुबे की वादा खिलाफी पर जान दी है। 10 जून को विद्रोही जेल पहुंचे और बंदियों को मुक्त कराया। बिठूर में नाना साहब को फतेहपुर के स्वतंत्र होने की जैसे ही खबर लगी, उन्होंने स्वतंत्र सरकार के चकलेदार (प्रशासक) के रूप में डिप्टी कलक्टर हिकमत उल्ला खां को नियुक्त कर दिया।

फतेहपुर व कानपुर में पूर्ण अधिकार मिलने की खुशी में बिठूर में तोपें दागी गई और क्रांतिकारियों ने सभी जिले के कोतवालों को यह हुक्म दिया कि नगर व गांवों में डुग्गी पिटवाकर यह बता दिया जाए कि अब अपनी सरकार है। एक माह तक जिले में स्वतंत्र सरकार चली। उधर अंग्रेजी हुकूमत विद्रोहियों को कुचलने की पूरी रणनीति तैयार कर रही थी। 11 जून को मेजर रिनार्ड को फतेहपुर में अधिकार जमाने के लिए इलाहाबाद से रवाना किया गया।[६] सेना की एक टुकड़ी के साथ उसने जीटी रोड के कटोघन गांव में पड़ाव डाल दिया। इसकी सूचना जैसे ही ठाकुर दरियाव सिंह को मिली, नाना साहब को जानकारी दी फिर दोनों तरफ से मोर्चेबंदी शुरू हो गई। 11 जुलाई को मेजर रिनार्ड ने खागा में आक्रमण कर दिया। दरियाव सिंह के महल को तोपों से ध्वस्त कर दिया लेकिन कोई गिरफ्तार नहीं हो पाया। अग्रेंजी सेनाओं का दबाव बढ़ा तो जिले के क्रांतिकारियों ने यमुना पार कर बांदा को सुरक्षित ठिकाना बना लिया।[७] स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का विजय दिवस 8 जून को मनाया जाता है।[८][९][१०][११][१२][१३][१४]

सन्दर्भ[सम्पादन]

This article "ठाकुर दरियाव सिंह" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:ठाकुर दरियाव सिंह.

  1. "खागा के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का इतिहास". https://chandravanshamitihas.blogspot.com/2021/12/history-of-thakur-dariyav-singh-lodhi.html?m=1. अभिगमन तिथि: 14 दिसंबर 2021. 
  2. "प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का किया वर्चुअल उद्घाटन". https://www.etvbharat.com/hindi/uttar-pradesh/state/fatehpur/pm-narendra-modi-inaugurated-thakur-dariyav-singh-shaheed-jodha-singh-medical-collage-in-fatehpur/up20211025154321134. अभिगमन तिथि: 25 अक्टूबर 2021. 
  3. "राजकीय मेडिकल कॉलेज जिसका नाम अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय". https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?nid=91729. अभिगमन तिथि: 25 अक्टूबर 2021. 
  4. "ठाकुर दरियाव सिंह का इतिहास". पेन18. https://pen18.com/thakur-dariyav-singh/. अभिगमन तिथि: 28 मई 2016. 
  5. "फिरंगियों को खदेड़ 32 दिन तक चलाई स्वतंत्र सरकार". https://www.jagran.com/uttar-pradesh/fatehpur-10384190.html. अभिगमन तिथि: 12 मई 2013. 
  6. दिपनारायण, सिंह. फतेहपुर के स्वतंत्र सेनानी. https://www.google.co.in/books/edition/Phatehapura_ke_svatantrat%C4%81_sen%C4%81n%C4%AB/qkJXAAAAMAAJ?hl=en&gbpv=1&bsq=%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B0+%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B5+%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9+-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE+-wikipedia&dq=%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B0+%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B5+%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9+-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE+-wikipedia&printsec=frontcover. अभिगमन तिथि: 1 फरवरी 2008. 
  7. "ठाकुर दरियाव सिंह का इतिहास". http://www.thakurdsingh.com/History.aspx?t=6. अभिगमन तिथि: 6 मई 2022. 
  8. "बावनी इमली के शहीदों के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धान्जलि". india.com. https://www.india.com/hindi-news/uttar-pradesh/tribute-paid-to-the-martyrs-of-bawani-imli-3026173/. अभिगमन तिथि: 29 अप्रैल 2018. 
  9. "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का विजय दिवस". https://ufhnews.ufhtimes.com/fatehpur-21165-a. अभिगमन तिथि: 9 जून 2017. 
  10. "प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में जनपद फतेहपुर के वीर सपूतों का मनाया गया विजय दिवस". https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/hindusthansamachar-epaper-dhe3cab40f7f2f4743a9d882c30052102d/pratham+svatantrata+sangram+1857+me+janapad+phatehapur+ke+vir+saputo+ka+manaya+gaya+vijay+divas-newsid-n189971706. अभिगमन तिथि: 8 जून 2020. 
  11. "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह का विजय दिवस". https://ufhnews.ufhtimes.com/fatehpur-21165-a. अभिगमन तिथि: 9 जून 2017. 
  12. "अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह की 103 जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन". https://www.independentindiavtv.in/2021/10/103.html. अभिगमन तिथि: 10 अप्रैल 2021. 
  13. "फतेहपुर शहीद दिवस के अवसर पर याद किए गए युवा क्रांतिकारी". http://bahujanindia24news.com/24488/. अभिगमन तिथि: 25 अक्टूबर 2021. 
  14. "फतेहपुर का 195वां स्थापना दिवस:समाजसेवी व संस्थाओं ने मनाया स्थापना दिवस, आजादी दिलाने में फतेहपुर का भी रहा". https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/fatehpur/news/fatehpurs-195th-foundation-day-social-workers-and-institutions-celebrated-the-foundation-day-fatehpur-also-contributed-in-getting-freedom-129104958.html. अभिगमन तिथि: 25 दिसंबर 2021. 


Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]