डॉ॰ मोहन यादव
डॉ मोहन यादव | |
---|---|
चुनाव-क्षेत्र | उज्जैन दक्षिण |
अध्यक्ष | मध्यप्रदेश कुश्ती संघ |
जन्म | 25 मार्च 1965 उज्जैन, मध्य प्रदेश |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | श्रीमति सीमा यादव |
बच्चे | 1 पुत्री 2 पुत्र |
निवास | उज्जैन |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | http://drmohanyadav.com/ |
डॉ मोहन यादव ( Dr Mohan Yadav) मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्य के केबिनेट मंत्री (म.प्र.) एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक उज्जैन दक्षिण, भगवान महाकालेश्वर की नगरी में एक जनता के सेवक है। मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के किनारे होने वाले सिंहस्थ कुम्भ की भूमि, विक्रमादित्य की राजधानी, कालिदास की कर्म स्थली, गुरु सांदीपनि का आश्रम और भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली, की पवित्र धरती पर आपका जन्म हुआ इस नगरी की जनता की सेवा करने का आपको मौका मिला जो उज्जैयिनी की जनता ने दिया है भारतीय जनता पार्टी से म.प्र. विधानसभा से उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के विधायक है। उज्जैन की जनता जनार्दन ने आपको उज्जैन के विकास, मंदिरो का कायाकल्प, उज्जैन की संस्कृति की रक्षा, किसान भाइयो के हक़ की लड़ाई, गरीबो का सहयोग, बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा सुविधाएं, सरकार की योजनाओ को पूर्ण लाभ जनता को मिल सके, यह सुनिश्चित हो सके ।
राजनैतिक दायित्व[सम्पादन]
- 1982 (सह-सचिव) माधव विज्ञान महाविद्यालय, छात्र संघ
- 1984 (अध्यक्ष) माधव विज्ञान महाविद्यालय, छात्र संघ
- 1984 (नगर मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद उज्जैन
- 1986 ( विभाग प्रमुख) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद उज्जैन
- 1988 (प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, म.प्र.
- 1989-90 (प्रदेश मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, प्रदेश इकाई
- 1991-92 (राष्ट्रीय मंत्री) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद
- 1993-95 (सह खण्डकार्यवाह, सांय भाग नगर कार्यवाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन नगर
- 1996 (खण्डकार्यवाह, सांय भाग नगर कार्यवाह) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन नगर
- 1997 (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) भारतीय जनता युवा मोर्चा भा.ज.यु.मो.
- 1998 (सदस्य रेल्वे सलाहकार समिति) पश्चिम रेल्वे बोर्ड
- 1999 (संभाग प्रभारी, संभाग उज्जैन) भारतीय जनता युवा मोर्चा भा.ज.यु.मो.
- 2000-03 (कार्य परिषद सदस्य) विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन
- 2000-03 (नगर जिला महामंत्री) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- 2004 (प्रदेश कार्य समिति सदस्य) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- 2004 (सदस्य केन्द्रीय समिति सिंहस्थ) मध्य प्रदेश शासन
- 2004-10 (अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा)) उज्जैन विकास प्राधिकरण
- 2008 से (जिलाध्यक्ष) भारत स्काउट्स एण्ड गाईड्स
- 2011-13 (अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा)) म.प्र. पर्यटन विकास निगम
- 2013 (अ.भा. सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) भारतीय जनता पार्टी भा.ज.पा
- प्रदेश अध्यक्ष म प्र कुश्ती एसोसिएशन
- प्रदेश उपाध्यक्ष म प्र ओलम्पिक संघ
- केबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा
विशेष पुरुस्कार एवं सम्मान[सम्पादन]
- उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन, शिकागो, अमेरिका द्वारा महात्मा गाँधी पुरुस्कार शिकागो में प्रदान किया गया।
- उज्जैन के समग्र विकास हेतु इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा एक लाख रूपए का पुरुस्कार।
- म.प्र. में पर्यटन के समग्र विकास हेतु वर्ष २०११-१२ में महामहिम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पुरुस्कृत।
- म.प्र. में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु वर्ष २०१२-१३ में महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पुरुस्कृत।
This article "डॉ॰ मोहन यादव" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:डॉ॰ मोहन यादव.