ताराचंद
चौधरी ताराचंद सहारण राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के मक्कासर के एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने 12 मार्च 1958 को डकैतों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।[१][२]
ताराचंद | |
---|---|
जीवनसाथी | सलफादेवी |
पिता | चौधरी केशोराम सहारण |
माता | जैताबाई |
जन्म | 6 जून 1913 हनुमानगढ |
मृत्यु | 12 मार्च 1958 |
आरंभिक जीवन[सम्पादन]
ताराचंद सहारण का जन्म मक्कासर गांव में केशाेराम सहारण के घर 6 जून 1913 काे हुआ था। उनकी माता जैताबाई थीं। बालक तारा चंद जब 5 वर्ष का हुआ तो क्षेत्र के एक प्रसिद्ध समाजसेवी संत स्वामी मनसनाथ ने उसे उसकी माता से दूर ले जाकर संगरिया के एक नए स्कूल में प्रवेश दिलाया।
सेवा कार्यकाल[सम्पादन]
उन्हें सरकार ने विशिष्ट सेवाओं के लिए 81 बार सम्मानित किया था।[३] पुलिस पदक और मरणाेपरांत पुलिस शाैर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हाेंने 1930 में लाहाैर यूनिवर्सिटी से मैट्रिक पास की और जाेधपुर स्थित सरदार इन्फेंट्री डिवीजन में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए। 1936 में बीकानेर रियासत में उनकाे एसआई पद पर नियुक्त किया गया।
1944 में वे निरीक्षक और 1948 में डीएसपी पदाेन्नत हुए। 1951 में वे आईपीएस पदाेन्नत हाेकर एसपी लगाए गए। उन्हाेंने भरतपुर,चूरू, पाली, नागाैर, जाेधपुर आदि जिलाें में एसपी रहते हुए खूंखार और इनामी 48 डाकुओं काे मारा और 150 से अधिक काे गिरफ्तार किया। 12 मार्च 1958 काे जाेधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के हरिया ढाया गांव में कुख्यात डाकू कल्याणसिंह के साथ मुठभेड़ हुई।
इसमें कल्याण सिंह समेत उसके गिराेह के 25 से अधिक खूंखार सदस्याें काे माैत के घाट उतारकर गाेली लगने से शहीद हाे गए।[४] उनकी पत्नी सलफादेवी काे एसपी ताराचंद सहारण के शहीद हाेने के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर 1959 काे नागाैर में ‘राष्ट्रपति पुलिस एवं फायर सर्विस मेडल फाेर गैलेंट्री’ से सम्मानित किया गया।
संदर्भ[सम्पादन]
- ↑ "आज पुलिस दिवस पर विशेष:कांस्टेबल से एसपी बने ताराचंद ने 48 डाकुओं को मारा; सख्त इतने कि एक सेठ ने रिश्वत देनी चाही तो उसे हथकड़ी पहना पैदल कोतवाली लाए". Dainik Bhaskar. https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/constable-to-sp-sp-tarachand-killed-48-bandits-strictly-enough-that-if-a-seth-wanted-to-bribe-he-would-be-handcuffed-and-brought-to-the-police-station-127834946.html.
- ↑ "अमर शहीद पुलिस अधीक्षक ताराचंद:शहीद एसपी ताराचंद सहारण का बलिदान दिवस मनाया". Dainik Bhaskar. https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/martyr-sp-tarachand-celebrated-saharans-sacrifice-day-128318342.html.
- ↑ "कांस्टेबल से एसपी बने ताराचंद ने 48 डाकुओं को मारा; सख्त इतने कि एक सेठ ने रिश्वत देनी चाही तो उसे हथकड़ी पहना पैदल कोतवाली लाए". News Live Me. https://www.newsliveme.in/2020/10/48.html?m=1.
- ↑ "प्राणों की बाजी लगाने वाले पुलिस अधीक्षक ताराचंद सहारण को दी श्रद्धांजलि". Etv Bharat. 13 March 2021. https://www.etvbharat.com/amp/hindi/rajasthan/city/sriganganagar/tribute-to-superintendent-of-police-tarachand-saharan-who-died-while-on-duty/rj20210313004934790.
This article "ताराचंद" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:ताराचंद.