You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

दी लल्लनटॉप

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

दी लल्लनटॉप
प्रकार वेबसाइट
देश भारत
उपलब्धता अंतरराष्ट्रीय
संस्थापक
सौरभ द्विवेदी
मुख्यालय नोएडा
स्वामी इंडिया टुडे ग्रुप[१]
विमोचन तिथि 28 दिसम्बर 2015; एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"। (2015-12-28)[२]
आधिकारिक जालस्थल thelallantop.com
भाषा हिन्दी

दी लल्लनटॉप [३] एक अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका स्वामित्व इण्डिया टुडे ग्रुप नेटवर्क लिमिटेड के पास है। इसका आरम्भ 28 दिसंबर 2015 को हुआ। प्रारम्भ में दी लल्लनटॉप वेबसाइट के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में दी लल्लनटॉप वेबसाइट के साथ-साथ यूट्यूब एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है। इसके संस्थापक सौरभ द्विवेदी [४] [५] हैं।

दी लल्लनटॉप के यूट्यूब चैनल [६] 1.99 करोड़ से ज़्यादा लोग चैनल के सब्सक्राइबर हैं। इसी तरह फ़ेसबुक, ट्विटर[७] और इंस्टाग्राम पर भी दी लल्लनटॉप की सेवाएँ काफ़ी लोकप्रिय हैं।

दी लल्लनटॉप टीम[सम्पादन]

दी लल्लनटॉप की टीम चौबीस घंटे काम करती है भारत के लगभग हर राज्य में इनके पत्रकार लोगों तक समाचार पहुंचाने के लिए तैनात हैं। पिछले कुछ सालों में दी लल्लनटॉप के पत्रकार दिव्यांशी सुमराव, सौरभ दिर्वेदी, प्रतीक्षा पांडेय, सिद्धांत मोहन, शोनाली लालवानी, सोनल पटेरिया, उमा मिश्रा और आशीष मिश्रा ने अपनी खास पहचान बनाई है।

2015 में नोएडा में दी लल्लनटॉप ने ब्यूरो बनाया। दी लल्लनटॉप अपनी स्वतंत्र विचारधारा के लिए हमेशा से जानी जाती रही है। राजनीति से लेकर खेल के मैदान तक हर विषय पर इनके कार्यक्रम हिन्दी पत्रकारिता को दिशा देते रहे हैं।

सौरभ दिर्वेदी इस समय दी लल्लनटॉप के एडिटर हैं।[८]

सन्दर्भ[सम्पादन]


This article "दी लल्लनटॉप" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:दी लल्लनटॉप.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]