You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

देवी चित्रलेखा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

चित्र:Devi chitralekha.jpg
देवी चित्रलेखा

देवी चित्रलेखा (जन्म: 19 जनवरी 1997) , भारत की एक प्रसिद्ध कथा वाचक हैं। उन्हें कथा करते हुए लगभग 14 बरस हो गए हैं। केवल 7 वर्ष की छोटी-सी आयु में उनका यह सफर शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है।[१]

जीवनचरित[सम्पादन]

देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को श्रीमती चमेली देवी तथा श्री टीकाराम शर्मा जी के पवित्र ब्राह्मण परिवार, गांव खम्बी, जिला पलवल, हरियाणा (भारत) में हुआ था।[२] यह गांव वृंदावन की परिधि में ही आता है और इस तथ्य के कारण देवी जी ने बृज की सभी दिव्य संस्कृति को आत्मसात किया है।[३] देवी जी ने केवल 4 वर्ष की आयु में गौड़ीय वैष्णव (चैतन्य महाप्रभु द्वारा स्थापित) समाज की दीक्षा एक बंगाली बाबा, जिन्हें श्री श्री गिरधारी बाबा के नाम से जाना जाता है, से ग्रहण की। देवी जी का एक भाई है जिसका नाम प्रत्यक्ष शर्मा है।[४] 23 मई 2017 को देवी जी का विवाह श्री माधव प्रभु जी के साथ सम्पन्न हुआ।

6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार लोगों के बीच उपदेश देना शुरू किया था जब भीड़ में उन्हें अचानक प्रसिद्द कथाकार बाबा रमेश ओझा ने माइक देकर कुछ बोलने के लिए कहा। इस पर वह लगभग आधे घंटे तक लोगों के बीच उपदेश देती रहीं। इसके बाद बाबा रमेश ओझा द्वारा वृन्दावन में ही 7 दिन के लिए 'भागवत कथा' का कार्यक्रम आयोजित किया गया और इस पूरे कार्यक्रम में उन्होंने देवी चित्रलेखा से ही कथा करवाई।

संगठन की स्थापना[सम्पादन]

वर्ल्ड संकीर्तन यात्रा ट्रस्ट की स्थापना 10 मार्च 2008 को पूज्य देवी चित्रलेखा जी द्वारा की गई है। वर्ल्ड संकीर्तन यात्रा संस्थान का मुख्यालय गांव-खम्बी, तहसील- होडल, जिला-पलवल (हरियाणा) में है।

इस संस्था का मुख्य उद्देश्य "राधे कृष्ण और हरे कृष्ण मंत्र" को विश्व में प्रचारित करना है। इस संस्था की एक शाखा 'गौ सेवा धाम' है जो एन.एच.2 निकट गाँव भुलवन, होडल, पलवल (एच.आर.) में स्थित है। गौ सेवा धाम की स्थापना घायल व बीमार गौ माताओं के उपचार के लिए की गयी है।[५] इस संस्था में लगभग 50 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं और दुनियाभर में 100 से अधिक सदस्य ट्रस्ट के मिशन का समर्थन करते हैं। गौ सेवा धाम में गौशाला तथा अस्पताल दोनों ही है, यहां गायों के इलाज के बाद उनका ध्यान रखा जाता है। गौ सेवा धाम में गायों की उचित देखभाल के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं।

गौ सेवा धाम के प्रथम वार्षिकोत्सव में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण जी मुख्य अतिथि के रूप में होडल आये थे। उन्होंने यहां गौ सेवा के लिए नयी एम्बुलेंस गाड़ी का उद्घाटन किया।[6] गौ सेवा धाम में प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस वर्ष गोपाष्टमी में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल जी आये थे। उन्होंने वहां के संचालित कार्यों का दौरा किया और गौ सेवा धाम को 11 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा भी की।[६] उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस अस्पताल को हरियाणा सरकार की ओर से करीब एक करोड़ रुपये लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाए, ताकि गायों का इलाज और बेहतर तरीके से हो सके।

सन्दर्भ[सम्पादन]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]


This article "देवी चित्रलेखा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:देवी चित्रलेखा.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]