You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

द ब्रदरहुड वृत्त चित्र

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें


द ब्रदरहुड वृत्तचित्र[सम्पादन]

द ब्रदरहुड आने वाली एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो 28 सितंबर 2015 की रात उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के दादरी क्षेत्र में घटित बहुचर्चित बिसाहड़ा कांड पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन हिन्दुस्तान (समाचार पत्र) के मुख्य उप सम्पादक पंकज पाराशर ने किया है। निर्माण में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने सहयोग दिया है।[१] द ब्रदरहुड के निर्माण का उद्देश्य इस क्षेत्र की सामुदायिक समरसता को उद्घाटित करना है।[२][३][४][५][६]

कथानक[सम्पादन]

द ब्रदरहुड डॉक्यूमेंट्री फिल्म दादरी के बिसाहड़ा कांड से प्रारंभ होती है। जहां गौ हत्या के आरोप में अखलाक नामक व्यक्ति की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। फिल्म दिखाती है कि यह दुखद यह घटना इस क्षेत्र की वास्तविकता नहीं है। अपितु यहां हिन्दू और मुसलमानों के बीच संबंध अद्वितीय हैं। डॉक्यूमेंट्री में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख है। जिनमें सबसे पहले जैसलमेर से भाटी गोत्र के राजा त्रिलोक सिंह का ग्रेटर नोएडा आगमन और तत्पश्चात मुगलकाल में उनके वंशजों का इस्लाम धर्म ग्रहण करना महत्वपूर्ण हैं।[७][८][९]

तिल बेगमपुर एवं घोड़ी बछेड़ा[सम्पादन]

डॉक्यूमेंट्री फिल्म के केंद्र में गौतमबुद्ध नगर जिले का ग्राम घोड़ी बछेड़ा और बुलंदशहर जिले का तिल बेगमपुर ग्राम है। घोड़ी बछेड़ा हिन्दू भाटी ठाकुरों की बाहुल्यता वाला ग्राम है एवं तिलबेगमपुर में मुसलमान भाटी ठाकुर हैं। वृत्तचित्र में प्रदर्शित किया गया है कि घोड़ी बछेड़ा ग्राम के हिन्दू भाटी तिल बेगमपुर ग्राम के मुसलमानों को अपना बड़ा भाई मानते हैं। इसका अर्थ है कि एक हिन्दू ग्राम का बड़ा भाई मुसलमान ग्राम है।[१०][११][१२][१३][१४]

स्वतंत्रता आंदोलन में भाटी क्रांतिकारी[सम्पादन]

वृत्तचित्र में 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की विभिन्न घटनाओं को दर्शाया गया है। वर्ष 1947 में स्वतंत्रता मिली देश का विभाजन हुआ। पूरे देश से मुसलमान पाकिस्तान गए लेकिन भाटी ठाकुरों ने अपने क्षेत्र से किसी मुसलमान परिवार को पाकिस्तान नहीं जाने दिया।[१५][१६]

राजनीतिक एकता[सम्पादन]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 में भी यहां हिन्दू और मुसलमानों के बीच एकता देखने को मिली। पूरे उत्तर प्रदेश में हिन्दू और मुसलमान वोटर विभाजित हुए थे। गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा सीट पर हिन्दू और मुसलमान वोटरों ने एक होकर मतदान किया। जिसकी वजह से जेवर सीट से पहली बार भाटी गौत्र के ठाकुर उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह को विजय मिली है।[१७][१८][१९]

साक्षात्कार[सम्पादन]

द ब्रदरहुड में इतिहासकार श्यामवीर सिंह भाटी, डा.रघुवीर सिंह भाटी, जैसलमेर, दादरी, घोड़ी बछेड़ा और तिल बेगमपुर के भाटी शासकों के वंशजों के साक्षात्कार हैं। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और गौतमबुद्ध नगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी एनपी सिंह ने अपने संदेश दिए हैं।[२०]

शीर्षक गीत[सम्पादन]

द ब्रदरहुड का शीर्षक गीत रघुपति राघव राजा राम है। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा रुपांतरित इस गीत के बोल लिए हैं। फिल्म में यह गीत गायक और रैपर वीआईपी ने गाया है।

ट्रेलर[सम्पादन]

फिल्म का ट्रेलर 16 मई 2017 को यू ट्यूब पर जारी कर दिया गया है। फिल्म का तकनीकी पूर्वावलोकन ग्रेटर नोएडा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में 24 अप्रैल 2017 को किया जा चुका है। फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाण प्राप्त करने की प्रक्रिया के अधीन है।[२१][२२][२३][२४][२५][२६][२७]

सन्दर्भ[सम्पादन]


This article "द ब्रदरहुड वृत्त चित्र" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:द ब्रदरहुड वृत्त चित्र.

  1. http://www.hindustantimes.com/bollywood/the-brotherhood-trailer-of-film-based-on-dadri-lynching-released-on-youtube/story-J5405BCYGusggtQ1GlUYRP.html
  2. http://web.archive.org/web/20190417153811/https://www.livehindustan.com/ncr/noida/story-documentary-film-the-brotherhood-will-show-untold-story-of-hindu-muslim-relationships-in-dadri-1107945.html
  3. http://abpnews.abplive.in/india-news/uttar-pradesh/documentary-on-dadri-case-613746
  4. http://www.navodayatimes.in/news/khabre/documentary-the-brotherhood-will-show-the-reality-of-bishara-kand/41001/
  5. http://www.univarta.com/-the-brotherhood-dadri-pain-ganga-jamuni-tahajib-glimpse/Entertainment/fullstory/877258.html
  6. http://www.patrika.com/news/greater-noida/documentry-film-the-brotherhood-story-on-dadri-lynching-hindi-news-1595353/
  7. http://www.deshbandhu.co.in/news/hindu-muslim-unity-will-tell-the-brotherhood-37989-1
  8. http://hindi.news18.com/news/nation/brotherhood-documentary-based-on-truth-of-dadri-case-987493.html
  9. http://up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/documentary---the-brotherhood---will-show-the-truth-of-dadar--s-bisahara-kand-617690
  10. http://punjabkesari.com/country/uttar-pradesh/documentary-the-brotherhood-will-show-the-truth-of-dadars-bisahara-kand/
  11. http://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/uttar+pradesh-epaper-uttar/hindu+muslim+ekata+baya+karegi+d+bradarahud-newsid-67465945
  12. http://www.thelallantop.com/bherant/dadri-muslim-village-til-begumpur-plays-elder-brother-to-hindu-hamlet-ghodi-bachheda/
  13. http://hindi.siasat.com/news/documentary-film-akhlaq-massacre-brotherhood-trailer-release-tuesday-872545/
  14. http://mayapurionline.com/the-brotherhood-documentary-film-official-trailer-out/
  15. https://www.bhaskar.com/news/UP-MEER-documentary-film-the-brotherhood-based-on-bisahada-murder-case-5663480-PHO.html
  16. http://web.archive.org/web/20171027131049/http://viralnewsinindia.com/documentary-film-made-on-akhilak-massacre/
  17. http://tricitytoday.com/news/1798/Documentary-film-The-Brotherhood-will-show-the-truth-behind-Dadri-Lynching
  18. http://www.hindustantimes.com/noida/backed-by-muslims-bjp-s-dhirendra-singh-defeats-three-time-bsp-mla-in-jewar/story-Yg66tImEaeOaTLuIX0djXN.html
  19. https://www.gaonconnection.com/desh/the-example-of-hindu-muslim-unity-is-the-brotherhood
  20. http://web.archive.org/web/20180715093659/https://www.bimtech.ac.in/mr-pankaj-parashar-bureau-head-hindustan-pre-reviewed-at-bimtech-greater-noida-on-24th-april-2017/
  21. http://abpnews.abplive.in/bollywood/watch-the-brotherhood-documentary-film-official-trailer-released-619860
  22. http://www.newstracklive.com/news/the-brotherhood-documentary-film-official-trailer-released-sub-bollywood-news-creur--1140050-1.html
  23. http://web.archive.org/web/20171029174607/http://specialcoveragenews.in/news/state-news/uttar-pradesh-news/noida-news/the-brotherhood-documentary-film-official-trailer-dadri-lynching-case-469011
  24. https://hindi.filmipop.com/videos/watch-the-brotherhood-documentary-on-dadri-case-22472/
  25. http://tricitytoday.com/news/1854/the-brotherhood-trailer-released-on-YouTube-first-glimpse-of-brotherly-brotherhood-over-communalism
  26. http://web.archive.org/web/20180715093659/https://www.bimtech.ac.in/mr-pankaj-parashar-bureau-head-hindustan-pre-reviewed-at-bimtech-greater-noida-on-24th-april-2017/
  27. http://tennews.in/brotherhood-exemplifies-name-promotes-cultural-harmony-details-gb-nagars-illustrious-history/


Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]