You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

पंकज झा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

पंकज झा
Born in देवघर , झारखंड
🏫 Education पी.एच.डी
💼 Occupation


पंकज झा भारतीय कवि एवं गायक हैं। आपने कई हिन्दी गीतों को संस्कृत में गाया है। ‘धीरे-धीरे से मेरी ज़िंदगी में आना...’ का संस्कृत वर्जन ‘शनै: शनै: मम हृदये आगच्छ' के गायक पंकज संस्कृत विषय के रिसर्च स्कॉलर हैं और उनका ताल्लुक, झारखंड के देवघर से है, यहीं उनकी आरंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई। आगे भी आपकी योजना प्रचलित हिन्दी गानों को संस्कृत में गाने की है।[१][२]

शिक्षा[सम्पादन]

आरंभिक शिक्षा प्राप्‍त करने के बाद आप आगे की शिक्षा के लिए जम्‍मू चले गये और यहां आपने गंगदेवजी संस्कृत कॉलेज से शुरुआती संस्‍कृत शिक्षा लेने के बाद संस्कृत भाषा में आगे कुछ अलग करने की सोची। इसके बाद पंकज अपने इस मिशन को पूरा करने के लिए दिल्‍ली पहुंचे. पंकज करोलबाग स्थित संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान (Sanskrit Promotion Foundation) में रिसर्च फैलो के रूप में काम करने का मौका मिला और वो यहां NCERT की पुस्तकों का संस्कृत अनुवाद करते हैं। यहां काम करते हुए उन्‍होंने आगे की पढ़ाई भी जारी रखी।आपने दिल्ली स्थित लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ से पीएचडी करी।पंकज संस्‍कृत भाषा में गानों को ट्रांसलेट कर संस्‍कृत भाषा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे देवघर में संस्कृत पाठशाला के जरिये नये बच्चों को संस्कृत सिखाते हैं।[३]

सन्दर्भ[सम्पादन]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]


This article "पंकज झा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:पंकज झा.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]