You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

फीरोज अशरफ

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

126 KBpx|अंगूठाकार|फीरोज अशरफ फीरोज अशरफ ने हिन्दी-उर्दू के मशहूर लेखक, पत्रकार के रुप में अपनी छाप पुरे देशभर में छोडी हैं। फीरोज अशरफ का जन्म तत्कालीन बिहार और अब झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले में सन् १९४२ ईस्वी में हुआ था। उम्र के ७७ में एक सडक हादसे में ७ जून २०१९ को मुंबई में उनका निधन हुआ।[१] विदित है पिछले चालीस साल से वे हिंदी और उर्दू की पत्रकारिता से जुड़े रहे। फीरोज अशरफ धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स,[२] हमारा महानगर, के साथ- साथ वे देश के प्रमुख उर्दू अखबारों के चर्चीत स्तंभकार थे।[३]

अशरफ अपने लेखन से अंतरराष्ट्रीय विषयों विशेष कर मुस्लिम देशों  के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हालातों का जायजा लेते थे।[४] नवभारत टाइम्स में लंबे समय तक स्तंभ लिखनेवाले वे एकमात्र स्तंभकार थे। फिरोज अशरफ जी ने मुंबई के मशहूर हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स में की दशकों तक एक कालम पाकिस्ताननामा लिखा। उनका यह कालम काफी लोकप्रिय था। इस कालम के माध्यम से वे पाकिस्तान की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं पर विचार-विमर्श विमर्श किया करते थे। [५] अपने लेखन से वे पाकिस्तान तथा अन्य पडोसी देशो के राजनितिक सामाजिक जीवन से हिंदी पाठकों को ज्ञान संपन्न कराते। इस लेखो का संकलन पाकिस्तान समाज औऱ संस्कृति नामक किताब स्वरुप भी छप चुका हैं। [६] इस किताब का मराठी अनुवाद भी प्रकाशित हुआ हैं। [७]

फीरोज अशरफ जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इतिहास लेखन, पत्रकारिता,  थिएटर, ट्रेड यूनियन, अध्यापन आदि क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। इंडियन आयल कार्पोरेशन में एक अधिकारी के रूप में की वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं ।[८] सन् दो हजार के आसपास उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। रिटायर्ड होने के बाद वे जोगेश्वरी में निर्धन लड़कियों को पढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करने लगे।[९] लगभग २० वर्षों से वे गरीब बेसहारा बच्चो को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें राजनीतिक व सांस्कृतिक रूप से जागरूक भी करते रहे। उनकी यह कार्आय फीरोज चचा की क्लास के रूप में जानी जाती हैं।[१०]  उनके पढ़ाए न जाने कितनी छात्राएं अच्छी नौकरियों में हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने हमारा महानगर में भारत के विभिन्न राज्यों में बसे मुस्लिम समुदाय के लोगों का इतिहास भी लिखा। वह पुस्तक के रूप में चार खंडों में प्रकाशित होने को तैयार है। 

प्रकाशित कृति[सम्पादन]

१) पाकिस्तान समाज औऱ संस्कृति -२०११

२) पाकिस्तान समाज आणि संस्कृति (मराठी) -२०१३


This article "फीरोज अशरफ" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:फीरोज अशरफ.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]