You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

बकरी पालन प्रशिक्षण

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

नमस्कार दोस्तो, बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो काफी सदियों से पूरे विश्वमे किया जाता आ रहा है। बकरी पालन व्यवसाय को खेती को पूरक व्यवसाय भी कहा जाता है, क्योकि किसान यह व्यवसाय खेती के साथ साथ भी कर सकते है और खेती करते समय खेती से निकलने वाली खरपतवार पर बकरी पालन व्यवसाय किया जा सकता है। बकरी प्राकृतिक रूप से कठिन से कठिन परिस्थियों में रहने के काबिल होती है, बकरिया किसी भी वातावरण में सहज घुलमिल जाती है। इसलिये भारत मे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और राजस्थान से लेकर मेघालय तक बकरी पायी जाती है। बकरिया पालने के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण की जरूरत नही होती इसीलिए कोईभी बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकता है, साथही बकरिया आकार में छोटी होने के कारण कम जगह में भी ज्यादा पाली जासकती हैं। बकरियो की रोगप्रतिकार शक्ति इतर पशुओं से ज्यादा होती है, बकरियो को दूध में गाय के दूध से ज्यादा न्यूट्रीशियन होते है। बकरो के मांस की भी ज्यादा मांग होती हैं। बकरिया एक बार मे 2 से 4 तक बच्चो को जन्म दे सकती हैं इसलिए एकसाल में बकरियो की तादात काफी बढ़जाती है। इन्ही गुणों के कारण बकरी पालन व्यवसाय करना काफी फायदेमंद और आसान होता है। बकरी पालन व्यवसाय में हाल के वर्षों में काफी तेजी आयी है कारण बकरो के मांस की मांग भारत मे गो मांस पर आयी पाबन्दी के कारण अचानक बढ़गयी है। बकरे के मांस को अच्छा खासी किमत भी मिल रही है। इसलिए अब भारत मे बकरी पालन व्यवसाय एक पूरक व्यवसाय के तरह नही बल्कि मुख्य व्यवसाय की तरह किसान और नवयुवक कर रहे है। बकरी पालन व्यवसाय को भारत मे व्यवसायिक बकरी पालन की रूप में किया जारहा है। भारत सरकार ने भी बकरी पालन व्यवसाय के संधि को जानते हुवे बकरी पालन व्यवसाय को विविध लोन सुविधा और अनुदान देकर बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकार बकरी पालन व्यवसाय का विकास करने के लिए स्पेशल पैकेज घोषित कर रही है। साथही बकरी पालन व्यवसाय को अधिक आधुनिक और फायदेमंद करने के लिए सरकार द्वारा बकरी पालन प्रशिक्षण भी किसानों और नवयुवकोंको दिए जारहे है। भारत सरकार व्दारा "केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान" की स्थापना बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देनेके लिए की गई है। Central Institute for Research on Goat (CIRG) ये एक अनुसंधान संस्थान हैं जो Indian Council of Agriculture Research (ICAR) द्वारा स्थापित किया गया है। इस संस्थान व्दारा किसानों और नवयुवकोंको बकरी पालन सबंधी प्रशिक्षण दिए जाते है। ये संस्थान उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के मखदूम गांव मे स्थित है। ये संस्थान किसानों को और नवयुवकोंको को बकरी पालन का सखोल प्रशिक्षण देता है। प्रशिक्षण के बारे में अधिक जानकारी के लिए Central Institute for Research on Goat (CIRG) की वेबसाइट http://www.cirg.res.in को भेट दे।


This article "बकरी पालन प्रशिक्षण" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:बकरी पालन प्रशिक्षण.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]