You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

Loc line of control

परिचय[सम्पादन]

प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है। इस सीमा को पार करना देश की सीमा में घुसपैठ माना जाता है। इन सीमाओं के निर्धारण का एक फायदा यह भी है कि देशों को यह बात पता होती है कि उन्हें कहां तक अपने राज्य की सीमा का विस्तार करना है। ऐसी ही कुछ प्रमुख सीमाओं का वर्णन इस लेख में किया गया है।

डूरंड रेखा (Durand Line)[सम्पादन]

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं। यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा ह। इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था।

मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)[सम्पादन]

700 किलोमीटर लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था।

रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)[सम्पादन]

यह रेखा, भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है। यह सीमा 3310 किमी लम्बी है। इस पर भारत के 4 राज्य (कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात) स्थित है14 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था।

हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)[सम्पादन]

यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है। प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी।

मैनरहीन रेखा[सम्पादन]

सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है।

मैगीनाट रेखा (Maginot Line)[सम्पादन]

फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है। यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है। इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था।

17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)[सम्पादन]

यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी। वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नहीं है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है।

24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)[सम्पादन]

यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है। पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक - ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है। हिमालय पर्वत श्रंखला का विभाजन या वर्गीकरण करती है।

38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)[सम्पादन]

यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है।

141 0 पश्चिमी देशांतर रेखा[सम्पादन]

यह अलास्का (USA) और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है।

49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)[सम्पादन]

यह उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।

ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line)[सम्पादन]

यह पूर्व जर्मनी तथा पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।

सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)[सम्पादन]

यह जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है।


This article "मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:मुख्य अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]