You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

रचित यादव

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

रचित यादव
चित्र:Rachit-Yadav (1).jpg
2021 में रचित यादव
जन्म 24 जुलाई 1996
कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
नागरिकता भारत
व्यवसाय गीतकार, लेखक, संगीतकार,
प्रसिद्धि कारण विश्व कीर्तिमान
वेबसाइट
rachityadav.in

रचित यादव (जन्म 24 जुलाई 1996) एक भारतीय गीतकार, लेखक, और संगीतकार हैं जो हिंदी में गीत गाते और लिखते हैं। वह अपने विश्व कीर्तिमान के लिए मशहूर हैं।[१] उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2020 में एक लेखक के रूप में की थी। [२] यादव अब तक आठ विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके है।

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि[सम्पादन]

यादव का जन्म 24 जुलाई 1996 को कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत में एक हिंदी भाषी परिवार में हुआ था। यादव ने जयपुर में सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय से मीडिया और मनोरंजन में अपना एमबीए पूरा किया। उन्हें पहचान तब मिली जब उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी रिवर्स एंथोलोजी पुस्तक की रचना करके वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन लिमिटेड लंदन से विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से दुनिया की सबसे बड़ी फ्लिप एंथोलॉजी पुस्तक की रचना करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[३]

लेखन करियर[सम्पादन]

यादव ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ गीत और लेखन पोस्ट करने के बाद किताबें लिखकर अपने लेखन करियर की शुरुआत की। उन्होंने वेयर इंडिया राईटस की स्थापना 2019 में की।[४] उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंडन से पुरस्कार जीता। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फ्लिप और रिवर्स कथा-संग्रह की अवधारणा की है। यादव इसके अतिरिक्त वेलेंटाइन वीक पर पुस्तक बनाने के लिए वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है। लेखन के क्षेत्र में यादव ने आठ विश्व कीर्तिमान स्थापित किए है।[५] वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से इनके द्वारा संकलित पुस्तक को ' वर्ल्ड लार्जेस्ट फ्लिप एंथोलॉजी ' का रिकॉर्ड दिया गया है । इस पुस्तक में 1.36 लाख शब्दों के साथ 170 लेखक- लेखिकाओं द्वारा स्वरचित रचनाये एवं 1019 पृष्ट शामिल है। किताब का नाम वेयर इंडिया राइट्स है जो किताब का दूसरा संस्करण है,इसके पहले संस्करण को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।[६]

संगीत कैरियर[सम्पादन]

यादव ने संगीत में बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न एल्बमों की सामग्री की रचना और प्रदर्शन किया है। यादव को एक ही गीत के सबसे अधिक संस्करण लिखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विश्व रिकॉर्ड की ओर से सम्मानित किया गया है। उनका पहला गाना 24 जनवरी 2022 को विभिन्न संगीत प्लेटफार्मों पर रिलीज़ हुआ था।[७] वह गाने लिखते और गाते हैं। 2022 में उनकी चार रिलीज़ हैं।

विश्व रिकॉर्ड[सम्पादन]

  1. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2021
  2. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020
  3. एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020
  4. इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020
  5. इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020
  6. ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2020
  7. वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन लिमिटेड 2020
  8. वज्र वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2020

ग्रन्थसूची[सम्पादन]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]

सन्दर्भ[सम्पादन]


This article "रचित यादव" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:रचित यादव.

  1. Apn news (22 November 2021). "Meet Rachit Yadav: The King of Book Conceptualization Known for his World Records in the Writing Domain". apnnews.com. https://www.apnnews.com/meet-rachit-yadav-the-king-of-book-conceptualization-known-for-his-world-records-in-the-writing-domain/. 
  2. Outlook (17 November 2021). "True Dreamer Never Stops, Writer Rachit Yadav Printing His Footsteps In The History Of Writing". outlookindia.com. https://www.outlookindia.com/website/story/outlook-spotlight-true-dreamer-never-stops-writer-rachit-yadav-printing-his-footsteps-in-the-history-of-writing/401263. 
  3. mid-day (30 November 2021). "Rachit Yadav - Who Proudly Set The World Book of Records, London.". mid-day.com. https://www.mid-day.com/lifestyle/infotainment/article/rachit-yadav-who-proudly-set-the-world-book-of-records-london-23201956. 
  4. One India (13 December 2021). "Rachit Yadav: The Founder of Where India Writes announces unlimited publishing package.". oneindia.com. https://www.oneindia.com/partner-content/rachit-yadav-the-founder-of-where-india-writes-announces-unlimited-publishing-package-3347046.html. 
  5. tribune India (20 November 2021). "Rachit Yadav A Magnetic Centre for All the Talented Angles". tribuneindia.com. https://www.tribuneindia.com/news/brand-connect/rachit-yadav-a-magnetic-centre-for-all-the-talented-angles-340264. 
  6. technocharger (22 November 2021). "Rachit Yadav - Who Proudly Set The World Book of Records, London.". technocharger.com. https://technocharger.com/rachit-yadav-who-proudly-set-the-world-book-of-records-london. 
  7. Glamsham (8 March 2022). "Rachit Yadav aka RV welcomes his musical soul with his fresh track Dil Tera Deewana Hai.". glamsham.com. https://www.glamsham.com/music/music-news/rachit-yadav-aka-rv-welcomes-his-musical-soul-with-his-fresh-track-dil-tera-deewana-hai. 


Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]