You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

राज महाजन

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

राज महाजन
पृष्ठभूमि की जानकारी
अन्य नाम राज कुमार गुप्ता
जन्म 21 अक्टूबर 1977 (1977-10-21) (आयु 46) दिल्ली,भारत
शैली फिल्मी संगीत, थियेटर, विश्व संगीत
व्यवसाय गीतकार, रिकार्ड निर्माता, संगीतकार, गायक, संगीत प्रबंधकर्ता, प्रोग्रामर, अभिनेता, कवि
सक्रिय वर्ष 2008-वर्तमान
रिकॉर्ड लेबल मोक्ष म्युज़िक कंपनी
जालस्थल/वेबसाइट www.rajmahajan.in

राज महाजन एक भारतीय संगीतकार,[१][२][३] गीतकार, अभिनेता, कवि, टीवी होस्ट हैं. वह अपने निजी एल्बम में संगीत-निर्देशन के लिए जाने जाते हैं.[४] कला के सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले राज ख़ासतौर से म्युज़िक एल्बम और विडियो में संगीत निर्देशन के लिए जाने जाते हैं.[५][६] 2013 में अपने खुद के ही म्युज़िक विडियो “ज़िन्दगी की किताब”[७] से राज ने करियर की शुरुआत की. इसी साल इनकी मुलाक़ात हुई गायक तोची रैना से और दोनों ने मिलकर “तोचीनामा” एल्बम में साथ काम किया. अपने संगीत करियर में राज ने अब तक 100 से ज़्यादा गानों में संगीत दिया है. कई शैलियों और भाषाओँ [८][९] में काम करने वाले राज के सबसे हिट गानों में शुमार हैं “तेरी याद में माँ”[१०][११][१२] और “बेबी लुकिंग यमी यमी”.[१३][१४]

संगीत और मीडिया जगत में अनुपम योगदान[१५] के लिए राज महाजन को “कला रत्न अवार्ड”, “सेवा समर्पण अवार्ड”, “राजधानी रत्न अवार्ड” और “मीडिया अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया जा चुका है.

साल 2015 में राज ने छोटे परदे पर एक म्युज़िकल शो की मेजबानी की. दिशा टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो का नाम था “म्युज़िक मस्ती विद राज महाजन”[१६].

राज राहगिरी दिवस की प्रथम वर्षगांठ पर डॉ मुक्तेश चंद्र (डीजीपी, गोवा पुलिस, भारत सरकार) के साथ दिल्ली के कनाट-प्लेस में अपनी परफॉरमेंस भी दे चुके हैं.[१७][१८]

प्रारंभिक जीवन[सम्पादन]

राज का जन्म दिल्ली के एक माध्यम वर्गीय वैश्य परिवार में हुआ. तीन भाइयों में सबसे छोटे राज ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लक्ष्मी पब्लिक हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की थी. बचपन से ही राज को लिखने और संगीत बनाने का शौक था. राज ने अपना सारा बचपन किताबें पढ़ते हुए और कीबोर्ड पर संगीत का अभ्यास करते हुए बिताया है. इसके अलावा बचपन से ही राज को कवितायें लिखने का जूनून था. संगीत के प्रति अपने झुकाव के चलते ही राज ने ग्रेजुएशन के दौरान पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. राज के बड़े भाई राज्य स्तर के पहलवान रह चुके हैं. राज का  भतीजा पारस गुप्ता[१९] भी एक प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर है और बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का ख़िताब भी जीत चुका है.[२०]

अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने के लिए राज ने करियर के शुरूआती दिनों में कई तरह के छोटे-छोटे व्यवसाय किये. साइबर कैफे, कम्प्यूटर टाइपिंग, फोटोस्टेट, एसटीडी बूथ, कचौरी-समोसे की दुकान, खराद मशीन, पान की दुकान पर काम किया. कम उम्र में काम करने के दौरान राज ने अपने अंदर संगीत के जूनून को जिन्दा रखा और इसके  लिए लगातार अभ्यास करते रहे. संगीत की विधिवत शिक्षा न मिलने के बावजूद राज ने खुद से ही अभ्यास किया और साथ-साथ कई गुरुओं के सानिध्य में रहकर संगीत की बारीकियों को समझा.

राज ने खुद साइबर कैफे में इंटरनेट की मदद से ध्वनि-इंजीनियरिंग और संगीत-प्रोग्रामिंग सीखी. राज अपने संगीत और गाने से कैफ़े में आने वाले ग्राहकों का मनोरंजन किया करते थे. बाद में राज को उनके इसी संगीत के आधार पर एक मोबाइल वैल्यू एडेड कम्पनी में नौकरी मिल गई. इसके बाद राज 5 साल तक नौकरी करते रहे.

उद्यमिता[सम्पादन]

राज महाजन एक उद्यमी हैं और इसके साथ-साथ दो कंपनियों की स्थापना भी कर चुके हैं. कंपनी अधिनियम एक्ट, 1956 के तहत साल 2008 में बिनाकाटीयून्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड[२१] और साल 2011 में मोक्ष म्युज़िक प्राइवेट लिमिटेड[२२] कंपनी की नींव रखी. दोनों ही कंपनियां ‘मिनिस्ट्री ऑफ़ कम्पनी अफेयर्स’ के तहत पंजीकृत हैं और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में दोनों ही कंपनियों की बागडोर राज खुद ही संभाल रहे हैं.

बिनाकाटीयून्स  मीडिया प्राइवेट लिमिटेड[सम्पादन]

बिनाकाटीयून्स आईटी के क्षेत्र में एक अग्रणी कम्पनी है. इसके साथ ही इस कम्पनी का नाम ‘डिजिटल सामग्री एकत्रीकरण’ में भी सबसे आगे है. बिनाकाटीयून्स दसूरे रिकॉर्ड लेबल से कंटेंट एकत्र कर दूरसंचार ऑपरेटरों, वेब रेडियो सेवा, अनुप्रयोगों और डिजिटल संगीत स्टोर तक सामग्री प्रदान कराती है.

मोक्ष म्युज़िक प्राइवेट लिमिटेड[सम्पादन]

मोक्ष म्युज़िक[२३] भारत में स्थित एक रिकॉर्ड लेबल कम्पनी और प्रोडक्शन हाउस है. इसका काम संगीत और विडियो उत्पादन करना है. अब तक मोक्ष म्युज़िक लगभग 13 प्रकार की भाषाओँ और विभिन्न शैलियों में 1000 से भी ज़्यादा गीतों का उत्पादन कर रिलीज़ कर चुका है. इसके साथ-साथ कम्पनी प्रतिभा बढ़ाने[२४] और कलाकार प्रबंधन[२५] में सक्रिय है. हर माह 3 लाख से भी ज़्यादा लोग मोक्ष म्युज़िक के संगीत को पूरी दुनिया में सुनते हैं.

टेलीविज़न (टीवी)[सम्पादन]

म्युज़िक मस्ती विद राज महाजन[सम्पादन]

साल 2015 में राज एक म्युज़िकल टीवी शो 'म्युज़िक मस्ती विद राज महाजन'[१६] में छोटे पर्दे पर मेजबानी भी कर चुके हैं. शो का प्रसारण भारत और विदेशों में दिशा टीवी पर हर रविवार को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) किया जाता था. शो के फॉर्मेट के अनुसार हर हफ्ते एक नई हस्ती शो में आती और अपनी ज़िन्दगी के अनछुए पहलूओं पर बात करती. बातचीत के दौरान चित्रहार भी दिखाए जाते थे.

इस शो से जुड़ने वाली कई हस्तियाँ थी :

  • कवि डॉ॰ सुनील जोगी
  • भजन सिंगर कुमार विशु
  • लाभ जंजुआ[२६][२७][२८][२९][३०]
  • अशोक मस्ती
  • कॉमेडियन सिराज खान
  • गजेंदर फोगट

डांसिंग वॉर में सेलेब्रिटी जज के रूप में नज़र आये[सम्पादन]

राज महाजन डांस आधारित शो “डांसिंग वॉर” में भी नज़र आ चुके हैं.[३१] अंकन सेन और रक्षा गुप्ता इस शो से मास्टर के रूप में जुड़े. शो का प्रसारण हर रविवार दोपहर एक बजे साधना टीवी पर किया जाता है.[३२][३३][३४]

बिग बॉस 10 में नाम की चर्चा[सम्पादन]

राज का नाम बिग बॉस 10 और बिग बॉस 11[३५][३६][३७] में जाने के लिए चर्चा में रहा था.[३८][३९][४०][४१][४२][४३][४४]

डिस्कोग्राफी[सम्पादन]

संगीत निर्देशक के रूप में

एल्बम गायक भाषा वर्ष
ज़िन्दगी की किताब[४५] राज महाजन हिंदी 2013
साईं ध्यान संजय गुलाटी हिंदी 2013
ए सेल्यूट टू मदरलैंड जय राजेश आर्य हिंदी 2013
आई है दिवाली सुखविंदर हिंदी 2013
मैं अँधा हूँ बन्दा तुम्हारा[४६] सतीश रावत हिंदी 2013
बेपर्दा शादाब साबरी हिंदी 2013
हृदया मिदिदा[४७] भिमप्पा भाजंत्री कन्नड़ 2013
मिलेंगे जनम जनम[४८] पुलकित व स्नेह्लाता हिंदी 2013
साइयां[४९] तोची रैना हिंदी 2013
जमूरा तोची रैना हिंदी 2013
बड़ी अनमोल होती माँ[५०] रविकांत हिंदी 2013
आया नया साल रे सुखविंदर हिंदी 2013
आया राखी त्यौहार अदिती हिंदी 2013
गणपति बप्पा मोरया[५१] सुखविंदर हिंदी 2013
इनक्रेडिबल मंत्राज़ सुखविंदर व जय राजेश आर्य हिंदी 2013
लव यू माँ लव यू पा स्नेहलता हिंदी 2013
साईं आये भक्तों के द्वार धींगरा बन्धु हिंदी 2013
तेरी दोस्ती को सलाम[५२] सुखविंदर हिंदी 2013
तोची मंत्राज़[५३] राज महाजन व तोची रैना हिंदी 2013
तू ही तू है[५४] प्रियतांश हिंदी 2013
हमार देश भारत बा सबसे प्यारा अतुल भोजपुरी 2013
तुझे देवतों ने माना माँ श्याम रंगीला पंजाबी 2013
मैंने बुलायो नहीं आयो कान्हा[५५] योगेश शाश्त्री हिंदी 2013
सतरंगी पिया शेखर पंचाल हिंदी 2014
लागे ठण्ड अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2014
बारिश की बूँदें[५६] सुखविंदर हिंदी 2014
लगी ठण्ड सोनू मोरवाल हिंदी 2014
दिवाली बम समीर हयात हिंदी 2014
आहिस्ता आहिस्ता अरुण उपाध्याय हिंदी 2014
हरयाणा मैजिक प्रवेश सिसोदिया व केडी ड्यूड हरयाणवी 2014
गाय माँ[५७] सोनू हंस हिंदी 2014
अंजन की सीटी प्रवेश व केडी ड्यूड हरयाणवी 2014
विश्वास एक राखी सुखविंदर, अदिति,सोनुन हंस, व नेहा हिंदी 2014
बुधं शरणम् गच्छामि पीडीके व सुखविंदर हिंदी 2014
वर्ल्ड म्युज़िक[३] राज महाजन इंस्ट्रुमेंटल्स 2014
राम रस भीनी चदरिया महेश पाण्डेय हिंदी 2014
तोचीनामा तोची रैना हिंदी 2014
अकेला तोची रैना हिंदी 2014
अवेयर वीरॉकस्टार हिंदी 2014
लेट्स पार्टी प्रवेश,अमन,फैज़ल व सौरभ हिंदी 2014
माँ को सलाम जय राजेश आर्य हिंदी 2014
मैं जानूं न वंशिका हिंदी 2014
श्री गणेशाय नमः मास्टर सोनू संस्कृत 2014
कृष्ण भक्ति धारा प्रिंस पंजाबी 2014
लोहरी धमाल सुखविंदर पंजाबी 2014
अकम्पलिश्ड[५८] किंगस्टार व डी.ओ.सी इग्बू 2014
जय जगन्नाथ[५९] सुखविंदर हिंदी 2014
कमली साईं दी नीना चरागी हिंदी 2014
लगी ठण्ड क्लब मिक्स सोनू मोरवाल हिंदी 2015
भरल बा पिचकारी[६०] अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2015
बमवा डोलेला अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2015
यारा वे[६१] अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
तू ही तू है कवर[६२] डायमंड व बॉब राय्म्स हिंदी 2015
मस्त कलंदर प्रवेश सिसोदिया हिंदी 2015
कभी न कभी कवर मिस चेतना व डायमंड हिंदी 2015
पापा मेरे अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
भीगा बदन तेरा देख कर[६३] डायमंड हिंदी 2015
हॉट रंग रसिया मिस चेतना हिंदी 2015
दमादम मस्त कलंदर मिस चेतना व बॉब राय्म्स हिंदी 2015
कभी न कभी विशाल घाघट हिंदी 2015
गणपति माय बेस्ट फ्रेंड[६४] केडी ड्यूड हिंदी 2015
जाना जाना अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
आशिक का जनाज़ा अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
बेवफा अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
झंडा ऊँचा रहे हमारा प्रवेश सिसोदिया हिंदी 2015
सारे जहाँ से अच्छा अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
वन्देमातरम अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
आय एम हिन्दुस्तानी केडी ड्यूड हिंदी 2015
यारा वे[६५] डॉ॰ हरिओम हिंदी 2015
अकेला मनकेना रीमिक्स तोची रैना हिंदी 2015
हम जानी ना अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2015
तेरी हर अदा[६६] प्रवेश सिसोदिया हिंदी 2015
पापा कैसे रहूँगा विशाल घाघट हिंदी 2015
बंजारा विशाल घाघट हिंदी 2015
कल रहे न रहे - अलविदा[६७] प्रवेश सिसोदिया हिंदी 2015
फुकरी प्रवेश सिसोदिया व केडी ड्यूड हिंदी 2015
बेबी लुकिंग यमी यमी[६८] प्रवेश सिसोदिया व केडी ड्यूड हिंदी 2015
मेरी माँ अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
तेरी याद में माँ[६९] अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
बुरी आदतें (इंस्ट्रुमेंटल) राज महाजन इंस्ट्रुमेंटल्स 2015
नव हनुमान चालीसा[७०] अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
तन्हाई अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
मौला अली[७१] अरुण उपाध्याय व समीर हयात हिंदी 2015
बुरी आदतें[७२] अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
दूरी है यह कैसी अरुण उपाध्याय हिंदी 2015
सावन के मौसम[७३] अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2015
एवरीथिंग नाईस[७४] डी.ओ.सी अंग्रेज़ी 2015
यह कैसा अत्याचार[७५] बॉब राय्म्स हिंदी 2015
पार्टी ऑन द रॉक्स[७६] सचिन देव मिका व बॉब राय्म्स हिंदी 2016
दमादम मस्त कलंदर सचिन देव मिका हिंदी 2016
खाकी वर्दी की आत्मकथा[७७] कॉमेडियन राजीव मल्होत्रा हिंदी 2016
बावरापन[७८] डायमंड हिंदी 2016
दिल पे दस्तक डायमंड हिंदी 2016
बेटियाँ[७९][८०][८१][८२][८३] डॉ॰ सुनील जोगी हिंदी 2016
यादें - सोचा न था ज़िन्दगी[८४][८५] डॉ॰ हरीओम हिंदी 2016
सही पकड़े हैं प्रेम सिंह सागर भोजपुरी 2016
सही पकड़े हैं सचिन देव मिका हिंदी 2016
अबकी होली भौजी के संग अरुण उपाध्याय भोजपुरी 2016
क्या हुआ तेरा वादा[८६] कृष्णा यादव हिंदी 2016
चोरी चोरी दिल पे दस्तक[८७] मिस चेतना हिंदी 2016
याद करलो टेबल डायमंड व बॉब राय्म्स हिंदी 2016
स्टार बनाओ मुझे केडी ड्यूड हिंदी 2016
सही पकड़े हैं कॉमेडियन सिराज खान व मिस चेतना हिंदी 2016
फिर आया वो मौसम अरुण उपाध्याय हिंदी 2016
सोचा न था ज़िन्दगी[८८] डायमंड हिंदी 2016
बेस्ट ऑफ़ राज महाजन[८९] वेरियस सिंगर हिंदी 2016
मजबूरियां[९०] डॉ॰ हरीओम हिंदी 2016
तुम संग दिल्लगी[९१] डायमंड हिंदी 2016
बोलो ना[९२][९३] पंकज कटारिया[९४] हिंदी 2018
तेरे इश्क़ में[९५] पंकज कटारिया[९६] हिंदी 2018
आदि योगी महाकाल शिव[९७] पंकज कटारिया हिंदी 2018
कावड़ लेके आना[९८] पंकज कटारिया हरियाणवी[९९] 2018
याद करके[१००] पंकज कटारिया हरियाणवी[९९] 2018
मुँह बटुआ सा[१०१] पंकज कटारिया[१०२] हरियाणवी[९९] 2018
गणेश आरती[१०३][१०४] पंकज कटारिया एवं अन्य हिंदी 2018
मस्त मलंगा साईं[१०५] सतिकान्त नायक, पंकज कटारिया हिंदी 2018
काली कमली आला[१०६] पंकज कटारिया हरियाणवी[९९] 2018
कृष्ण आया धरती ड़ाटन ने[१०७] पंकज कटारिया हरियाणवी 2018
कुञ्ज बिहारी की आरती[१०८][१०९] पंकज कटारिया हिंदी 2018
श्री बालाजी आरती[११०][१०९] पंकज कटारिया[१०२] हिंदी 2018
भस्म रमैया भोला[१११] अंशुमाली सिन्हा भोजपुरी 2018

गायन और अभिनय[सम्पादन]

राज ने ज़िन्दगी की किताब से अपना सिंगिंग डेब्यू किया, जिसे उन्होंने लिखा भी खुद था. इसके अलावा राज ने महामृत्युंजय मन्त्र को भी अपनी आवाज़ दी है.

राज महाजन ने कई म्युज़िक विडियो में बतौर एक्टर अभिनय भी किया है. नीचे उनके द्वारा अभिनीत कुछ म्युज़िक विडियो के नाम :

  • ज़िन्दगी की किताब
  • गाय माँ
  • तेरी दोस्ती को सलाम
  • हम होंगे कामयाब
  • झंडा ऊँचा रहे हमारा
  • सौ पांच सौ

पुरस्कार[सम्पादन]

  • राजधानी रत्न अवार्ड (2015) - ऐड ‘एंड’ फेस मैगज़ीन, श्री राम सेंटर सभागार, नई दिल्ली
  • ज़ीगोट मीडिया अचीवर्स अवार्ड (2016) - ग्लोबल नेचर फिल्म फेस्टिवल, शाह सभागार, नई दिल्ली
  • कला रत्न अवार्ड (2016) - भामाशाह कुटुंब, सिरी फोर्ट सभागार, नई दिल्ली[११२]
  • सेवा समर्पण अवार्ड (2016) - भामाशाह कुटुंब, सिरी फोर्ट सभागार, नई दिल्ली[११२]
  • बेस्ट कंपोजर अवार्ड (2017) - फनकार ग्रुप, दिल्ली[११३]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. "Raj Mahajan". http://gaana.com/artist/raj-mahajan. 
  2. http://www.saavn.com/s/artist/raj-mahajan-artist/f1OWv3jZD50_
  3. ३.० ३.१ https://itunes.apple.com/in/album/world-music/id916716124
  4. http://www.wikimp3.org/artist/raj-mahajan/866281/
  5. http://www.mayapurimagazine.com/509870/Mayapuri/2121#dual/8/1
  6. https://www.microsoft.com/en-us/store/music/artist/raj-mahajan/34e95d00-0200-11db-89ca-0019b92a3933
  7. https://itunes.apple.com/ke/album/zindagi-ki-kitaab-single/id816050723
  8. "संगीतकार राज महाजन कर रहे हैं बहु-भाषाओं में काम" (हिन्दी में). 3 सितम्बर 2018. http://www.viratindianews.com/composer-raj-mahajan-working-in-multi-languages10863-2/. 
  9. "लोकगीतों के नाम पर अश्लीलता परोस रहा भोजपुरी संगीत : राज महाजन" (हिन्दी में). https://www.newsdogapp.com/hi/article/5b8f7a1112313a7f0881e5d4/?d=false. 
  10. http://www.allbollywoodnews.com/album-teri-yaad-mein-maa-a-tribute-to-mothers-by-moxx-music-releases-in-the-capital/
  11. http://www.musicunplugged.in/news/trade_news_info/374/0
  12. http://www.azadexpress.com/article.php?id=6299#.V86qrU197IV
  13. http://www.swatantraawaz.com/headline/4409.htm
  14. http://www.jinninews.com/moxx-music-launches-a-new-song-baby-looking-yummy-yummy/
  15. http://www.prabhasakshi.com/news/bollywood/story/2212.html
  16. १६.० १६.१ http://timesofindia.indiatimes.com/tv/programmes/music-masti-with-raj-mahajan/params/tvprogramme/programmeid-30000000550062325/channelid-10000000005900000/starttime-201509132200
  17. http://news.bhadas4media.com/dekhsunpadh/2347-raahgiri-day
  18. http://www.bhaskar.com/news/UT-DEL-HMU-NEW-MAT-latest-new-delhi-news-023002-2245384-NOR.html?PageSpeed=noscript
  19. http://www.business-standard.com/article/pti-stories/bodybuilder-attacked-by-5-posing-as-policemen-114080701602_1.html
  20. http://www.dailypioneer.com/nation/body-builder-thrashed-by-gang-posing-as-cops.html
  21. https://www.zaubacorp.com/company/BINACATUNES-MEDIA-PRIVATE-LIMITED/U22190DL2010PTC197669
  22. https://www.zaubacorp.com/company/MOXX-MUSIC-PRIVATE-LIMITED/U92490DL2011PTC221859
  23. https://www.marketplacepulse.com/amazon/india/moxx-music
  24. http://www.indianmediaclub.com/newsdetail.php?newsid=52
  25. http://samacharvarta.com/int_detail.php?int_id=1529&cat_id=10
  26. http://newmorningnews.com/singer-labh-janjua-complained-about-bollywood-on-the-show-Music-Masti-with-Raj-Mahajan
  27. http://www.filmymonkey.com/videos/2015/10/24/5-times-labh-janjua-criticized-bollywood-wrong-lyrics-of-sapne-mei-milti-hai-to-award-shows-setting-watch-video-iv/
  28. http://www.worldnewshindi.com/entertainment/you-will-be-shocked-to-know-that-bollywood-singer-late-labh-janjua/
  29. http://www.justbollywood.in/will-shocked-know-bollywood-singer-late-labh-janjua-criticized-bollywood-many-times-tv-show-hosted-raj-mahajan/
  30. http://www.thehansindia.com/posts/index/Cinema/2016-07-17/Bollywood-Singer-Late-Labh-Janjua-criticized-Bollywood-many-times-on-a-TV-Show-hosted-by-Raj-Mahajan/242689
  31. http://legendnews.in/shooting-of-dancing-war-reality-show-star-guest-of-the-day-were-raj-mahajan/
  32. http://www.palpalindia.com/2016/06/29/chota-parda-Shooting-War-reality-show-Dancing-star-guest-of-the-Day-news-in-hindi-147559.html
  33. http://www.pressnote.in/Bolly-wood-news_316711.html
  34. http://www.royalharbinger.com/epaper/20160627/2.pdf
  35. "यह हो सकते हैं बिग बॉस 11 में अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री". http://hindi.webdunia.com/television-news/bigg-boss-11-raj-mahajan-wild-card-entry-117102400043_1.html. 
  36. "बिग बॉस 11: राज महाजन ले सकते हैं दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री, धिन्चक पूजा पहुंची घर के अन्दर". 24 अक्टूबर 2017. http://badaltahindustan.com/archives/4507. 
  37. "बिग बॉस 11: यह सिंगर ले सकता है दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री". बॉलीवुड तड़का. 25 अक्टूबर 2017. https://www.bollywoodtadka.in/entertainment/news/bigg-boss-raj-mahajan-wild-card-entry-696014. 
  38. http://zeenews.india.com/entertainment/idiotbox/salman-khan-s-bigg-boss-season-10-check-out-the-tentative-list-of-contestants_1924544.html
  39. https://in.news.yahoo.com/list-probable-bigg-boss-10-052042377.html
  40. http://www.abplive.in/television/bigg-boss-10-so-this-is-the-tentative-list-of-contestants-408499#image7
  41. http://www.india.com/showbiz/what-radhe-maa-rahul-raj-singh-to-participate-in-bigg-boss-10-1450780/
  42. http://www.ibtimes.co.in/list-probable-bigg-boss-10-contestants-revealed-radhe-maa-rahul-raj-singh-participate-692020
  43. http://www.indiatimes.com/entertainment/bollywood/here-s-the-first-rumored-list-of-bigg-boss-10-contestants-and-we-can-t-contain-our-excitement-260912.html
  44. http://www.newmorningnews.com/Raj-Mahajan-Can-be-seen-in-Big-Boss-Season-10-with-Kabir-Bedi-and-Radhe-Maa
  45. http://mio.to/album/Raj+Mahajan/Zindagi+Ki+Kitaab+(2012)
  46. https://play.google.com/music/preview/B33zu5myikeussls53louybefym?preview=AE9vGKpgb-XDDeSGsmAp9WfTwStYVE9fwbwI7fpo3-AZLI088BxN8WwLgxPrlAWcnhBN0hGBhaMx9AoeL_GrBwI15x4Wc9PNo_4f1ZSn4YY0P0Loe281xgU%253D&u=0#
  47. http://gaana.com/song/hridaya-midida
  48. http://www.shazam.com/track/113893260/milenge-janam-janam
  49. https://itunes.apple.com/in/album/saaiyaan-feat.-band-bandagi/id722720724
  50. https://play.spotify.com/album/79jNsmcfaKaHf8tEexFPyP?play=true&utm_source=open.spotify.com&utm_medium=open
  51. http://www.saavn.com/s/album/hindi/Ganpati-Bappa-Morya-2013/rmC0cfsyJEc_
  52. http://mio.to/album/Teri+Dosti+Ko+Salaam+(2013)
  53. http://gaana.com/album/tochi-mantras
  54. http://www.shazam.com/track/105595545/tu-hi-tu-hai
  55. http://gaana.com/album/maine-bulayo-nahi-aayo-kaanha
  56. https://www.amazon.com/gp/product/B00MA6OJF4?ie=UTF8&*Version*=1&*entries*=0
  57. https://www.amazon.co.uk/gp/product/B00O6GZBJ4/280-1627652-3908663?ie=UTF8&*Version*=1&*entries*=0
  58. https://play.google.com/music/preview/T3l32jwqog6sqvd5qjecjmbqhau?preview=AE9vGKrl78Np1Y8K2xTbFl0IfP5In2gsn_wqmaBaHoEh_E1AWIanYpqb9sIfTBetbl3GizJpVfjvta-7_iYfRaP0akYlY98DoQF1iysLhlxCZsE-HaSayYc%253D&u=0#
  59. http://gaana.com/album/jai-jagannath
  60. http://gaana.com/album/bharal-ba-pichkaari
  61. http://us.napster.com//artist/arun-upadhyay/album/yaara-ve?from=rhapsody
  62. http://www.crimehilore.in/video-shoot-completed-for-the-song-tu-hi-tuhai/
  63. https://soundcloud.com/musicmanoranjan/sets/bheega-badan-tera-dekh-ke
  64. http://www.saavn.com/s/song/hindi/Ganpati-My-Best-Friend/Ganpati-Bappa/CDtbYCBCXl0
  65. https://www.amazon.com/Yaara-Ve/dp/B01A5Z764W
  66. http://bcrnews.co.in/teri-har-adaa-song-launchig-by-moxx-music-singer-pravesh-sisodia-bcr-news.aspx
  67. http://gaana.com/song/kal-rahe-na-rahe
  68. http://www.saavn.com/s/album/hindi/Baby-Looking-Yummy-Yummy-2015/nPl-HtaAIU8_
  69. http://www.amayaar.com/album-teri-yaad-mein-maa-a-tribute-to-mothers-by-moxx-music-releases-in-the-capital/
  70. http://www.hungama.com/music/album-nav-hanuman-chalisa-songs/6005347
  71. https://itunes.apple.com/in/album/maula-ali-single/id988839254
  72. https://play.google.com/music/preview/Bxectlf5k4hdzizorwlj7fsaboi?utm_source=youtube&utm_medium=buylink&u=0#
  73. https://music.yandex.ru/album/2540085
  74. https://music.yandex.ru/album/2466021
  75. http://www.saavn.com/s/album/hindi/Ye-Kaisa-Atyachar-Hai-2015/QWTuK9aCjj8_
  76. https://itunes.apple.com/us/album/party-on-rocks-feat.-bob-rhymes/id1111131849
  77. http://www.hungama.com/music/album-khaki-vardi-ki-aatmkatha-songs/18151345
  78. https://www.amazon.com/Bawrapan-Diamond/dp/B01ER9H19C
  79. https://www.amazon.com/Betiyaan-Dr-Sunil-Jogi/dp/B01ER9G526
  80. http://punjabnewsexpress.com/news/52543-raj-mahajan-produces-poem-video-performed-by-up-minister-kavi-sunil-jogi.aspx
  81. http://filmysansaar.com/blog/moxx-music-released-betiyaan-sabse-badaa-vardaan/raj-mahajan-and-kavi-dr-sunil-jogi-state-minister/
  82. http://mediakhabar.com/raj-mahajan-poem/
  83. http://www.youthensnews.com/watch-state-minister-kavi-dr-sunil-jogi-raj-mahajans-poem-betiyaan/
  84. http://www.newztrack.com/english/up-ias-officer-dr-hari-om-is-all-set-for-a-bollywood-debut/
  85. http://www.hindustantimes.com/lucknow/lucknow-bureaucrat-makes-bollywood-debut/story-QoGt4pHda4ZRcc7d2FGM6J.html
  86. https://itunes.apple.com/us/album/kya-hua-tera-waada-din-woh/id1090712635
  87. https://itunes.apple.com/us/album/chori-chori-dil-pe-dastak/id1088558895
  88. https://www.amazon.com/Socha-Na-Tha-Zindagi-Diamond/dp/B01AS331W2
  89. https://www.amazon.com/Best-Raj-Mahajan/dp/B01G22K0SQ/ref=sr_1_1?s=dmusic&ie=UTF8&qid=1464072841&sr=1-1-mp3-albums-bar-strip-0&keywords=Best+of+Raj+Mahajan
  90. http://newmorningnews.com/Dr-Hari-Om-and-Raj-Mahajans-next-presentation-Majbooriyaan
  91. http://www.rhapsody.com/artist/diamond-reggae/album/tum-sang-dillagi
  92. बोलो ना
  93. https://itunes.apple.com/us/album/bolo-na/1386239559?i=1386240203
  94. https://g.co/kgs/Zv2Xdo
  95. http://www.hungama.com/song/tere-ishq-mein/37220448/
  96. https://musicbrainz.org/artist/db252cc8-df7e-4217-b5ba-eeb27d757273
  97. https://open.spotify.com/album/4Bkf0eLMCVNjF4J4eJThJH
  98. https://gaana.com/album/kaawad-leke-aana
  99. ९९.० ९९.१ ९९.२ ९९.३ हरियाणवी भाषा
  100. https://soundcloud.com/musicmanoranjan/sets/yaad-karke
  101. https://www.saavn.com/s/song/haryanvi/Muh-Batua-Sa/Muh-Batua-Sa/PSISRSJRAXc
  102. १०२.० १०२.१ https://www.youtube.com/PankajKataria
  103. http://newmorningnews.com/raj-mahajan-will-make-gunnies-record-to-recorded-world-shortest-aarti
  104. https://www.saavn.com/s/album/hindi/Shortest-Sampoorn-Shri-Ganesh-Aarti-2017/lnDY41IivGM_
  105. https://www.saavn.com/s/song/hindi/Mast-Malanga-Sai/Mast-Malanga-Sai/PDIoZUJKWH0
  106. http://www.hungama.com/song/kaali-kamli-aala/39391410/
  107. https://gaana.com/album/krishan-aaya-dharti-daatan-ne
  108. https://itunes.apple.com/us/album/kunj-bihari-ki-aarti/1436133823?i=1436133836
  109. १०९.० १०९.१ http://newmorningnews.com/kunj-bihari-ki-aarti-and-shri-balaji-aarti-released-on-moxx-music
  110. https://www.saavn.com/s/song/hindi/Shri-Balaji-Aarti/Om-Jai-Hanumat-Veera/QQA9aFlUZV0
  111. https://www.youtube.com/watch?v=umlWnF37imQ
  112. ११२.० ११२.१ http://www.yuvabhaskar.com/2016/04/blog-post_99.html
  113. http://www.filmikafe.com/2017/05/31/raj-mahajan-moksh-music-best-composer-award/


This article "राज महाजन" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:राज महाजन.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]