You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

रामकियेन

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

रामकियेन रामायण का वृत्तांत हैं।

कथासार[सम्पादन]

बालकाण्ड

  • दशरथ पुत्र हेतु यज्ञ करते है जिससे उन्हे भात का प्रसाद मिलता हैं।
  • रावण कि पत्नी मंदोदरी भात की सुगंध से आकर्षित होती हैं इसलिए काकनासुर एक भात चुरा लेता हैं।
  • भात से मंदोदरी सीता को जन्म देती हैं किंतु यह लंका का नाश करेगी यह जानकर उसे त्याग दिया।
  • जनक को वह नदी से प्राप्त होती हैं जिसे वे अपना लेते है।
  • राम कुब्जा को किसी कारण मारते हैं। भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल जाते हैं।
  • विश्वामित्र के यज्ञ को बचाने राम काकनासुर और सवाहु को मार देते हैं।
  • राम धनुषभंग कर सीता से विवाह कर अयोध्या लोटते हैं और रास्ते में रामाशुन असुर को हराते हैं।

अयोध्याकाण्ड

  • कैकेयी राम को वनवास भेजती हैं।
  • राम वनवास में गुहा से मिलते हैं।
  • भरत दशरथ का अंतिम संस्कार करते हैं।

अरण्यकाण्ड

  • राम विराघ का वध करते हैं।
  • लक्ष्मण कुंंभनास को मारते हैं।
  • रावण शूर्पनखा के पति जिउवा जो जीभ से किले का रक्षण कर उसे भूल से मार देता है।
  • शूर्पनखा राम से प्रणय निवेदन करती हैं पर लक्ष्मण उसे भगा देते हैं।
  • राम खरदूषण का वघ करते हैं।
  • सुवर्ण मृग का छल कर रावण सीता का हरण कर लेता है रास्ते में वो सदायु पक्षी को भी मारता है।
  • राम कुंबल और अशमुखी का वघ करते हैं।

किष्किन्धाकाण्ड

  • यहां वालीवघ , सुग्रीव की मित्रता और राम के पराक्रम दिखाया गया है।
  • यहाँ बुश्मली नामक स्त्री से हनुमान से विवाह करती हैं।

सुंदरकाण्ड

  • हनुमान सागर का उल्लंघन करते स्त्री राक्षस को मारते हैं , नारद से मिलते है।
  • यहां हनुमान वाल्मीकि रामायण जैसे लंकादहन करते हैं।
  • नारद उनकी जली पूछं ठीक करते देते है।

युद्धकाण्ड

  • रावण सेतु को तोडने अपनी पुत्री को भेजता हैं किंतु हनुमान उससे विवाह कर लेते हैं।
  • हनुमान कुंभकर्ण के मोक्कशक्ति यज्ञ को भंग करते हैं।
  • राम कुंभकर्ण और मोन्गकोरनक राक्षस का वघ करते हैं।
  • रावण सीता को विमान पर ले जाते हैं और मृत राम को दिखाते हैं पर विभीषण की पत्नी उन्हें कहती हैं कि रावण का विमान विधवा स्त्री को नहीं लेजा सकता।
  • इन्द्र के कहने पर विश्वकर्मा राम को वैजयंतक रथ देते हैं।
  • लक्ष्मण मूलपलम का , हनुमान सहसदेज का और राम शेइनगतीत का वघ करते हैं।
  • हनुमान सथासुन और विरुनचम्बन राक्षस को मार देते हैं।
  • राम तपनासुर और लक्ष्मण तासखीरिवन तथा तसखीरीथोरन का वघ करते हैं।
  • मंदोदरी अमृत हेतु यज्ञ करती हैं किंतु हनुमान और नल-नील उसे भंग कर देते हैं।
  • रावण ने अपना दिल छुपा रखा था परंतु हनुमान उसे नष्ट कर देते है और राम रावण को मार देते हैं।
  • सीता की अग्निपरीक्षा के राम अयोध्या लोट आते हैं।

This article "रामकियेन" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:रामकियेन.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]