You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

रोहित सक्सेना

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

रोहित सक्सेना

TV 24 कार्यालय में रोहित सक्सेना
जन्म 13 नवम्बर 1979 (1979-11-13) (आयु 44)
कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
शिक्षा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
व्यवसाय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)

रोहित सक्सेना हिंदी समाचार चैनल 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और 'टीवी-24' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।[१]

परिचय[सम्पादन]

रोहित सक्सेना का जन्म कानपुर शहर में 13 नवंबर 1979 को हुआ। इनकी शिक्षा-दीक्षा कानपुर शहर में हुई जहां से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने बतौर प्रशिक्षु पत्रकार दैनिक जागरण में कार्य करना शुरू कर दिया। पत्रकारिता के साथ इन्होंने खेल की दुनिया में राजकीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। रोहित ने मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में पहला कदम सहारा समय में सहायक प्रबंधक के रूप में रखा। इसके बाद इन्होंने एनडीटीवी, ज़ी न्यूज ग्रुप, न्यूज़ एक्सप्रेस, न्यूज़ नेशन, नेशनल वॉइस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के बाद इंडिया वॉइस में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।[२]वर्तमान में रोहित सक्सेना 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और 'टीवी 24' न्यूज़ चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य कर रहे हैं।[३][४]

उपलब्धियां[सम्पादन]

रोहित सक्सेना मीडिया के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी सक्रिय हैं। रोहित को ताइक्वांडो में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट का खिताब हासिल है। इसके साथ ही वो ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। [५]

पुरस्कार एवं सम्मान[सम्पादन]

  • रोहित सक्सेना यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।[६]
  • रोहित यूपी ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन भी रह चुके हैं।[७]

संदर्भ[सम्पादन]


This article "रोहित सक्सेना" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:रोहित सक्सेना.

  1. "‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ चैनल में बंटी दो माह की सेलरी". bhadas4media.com. https://www.bhadas4media.com/news-world-india-salary/. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2019. 
  2. "अब इस चैनल में COO की भूमिका निभाएंगे रोहित सक्सेना" (hi में). Samachar4Media. 24 अगस्त 2016. http://www.samachar4media.com/mediaforum/rohit-saxena-joins-india-voice-news-channel-as-coo-40265.html. अभिगमन तिथि: 18 सितंबर 2017. 
  3. "रोहित सक्सेना बने TV24 के CEO" (hi में). Khabarein 24. 18 सितंबर 2018. http://www.khabrein24.com/rohit-saxena-join-tv24-as-a-ceo/. अभिगमन तिथि: 18 सितंबर 2017. 
  4. "रोहित सक्सेना बने TV24 के CEO" (hi में). Bhadas4Media. 24 सितंबर 2018. https://www.bhadas4media.com/rohit-ceo-tv24/. अभिगमन तिथि: 24 सितंबर 2017. 
  5. "TV & Media Committee" (hi में). Taekwondo Federation of India. http://www.taekwondoindia.co.in/tv-media-committee/. अभिगमन तिथि: 24 सितंबर 2017. 
  6. "Annual Sports Day at Ryan" (hi में). attachowk.com. 14 दिसंबर 2016. http://attachowk.com. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 
  7. "70 खिलाड़ियों ने दिया ब्लैक बेल्ट टेस्ट" (hi में). livehindustan.com. https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/bareily/story-70-players-gave-black-belt-test-2044413.html. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2017. 


Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]