You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

ललित कुमार

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ललित कुमार
Born 16 अगस्त 1976 (1976-08-16) (आयु 47) in नई दिल्ली, भारत
🏳️ Nationality  भारत
💼 Occupation
लेखक, ब्लॉगर, यूट्यूबर
🏅 Awards राष्ट्र्रिय पुरस्कार (रोल मॉडल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण), 2018
🌐 Website : http://lalitkumar.in

ललित कुमार (जन्म 16 अगस्त 1976, नई दिल्ली) एक भारतीय लेखक, ब्लॉगर, कविता कोश परियोजना के संस्थापक और विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता हैं। भारत सरकार ने ललित को वर्ष 2018 के राष्ट्र्रिय पुरस्कार (रोल मॉडल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण) से सम्मानित किया है[१]। उन्होनें जुलाई 2006 में कविता कोश नामक परियोजना की नींव रखी जो आज भारतीय काव्य का सबसे विशाल ऑनलाइन संग्रह है।[२][३][४]

ललित ने विकलांगता के साथ भारतीय समाज में बीते अपने जीवन के बारे में एक संस्मरण विटामिन ज़िन्दगी शीर्षक से प्रकाशित किया है।[५] इसके अलावा ललित दशमलव नाम एक चर्चित यूट्यूब चैनल के संस्थापक भी हैं; यह चैनल विकलांगता से जुड़े विषयों पर वीडियो प्रकाशित करता है।

आरंभिक जीवन[सम्पादन]

ललित का जन्म नई दिल्ली के महरौली गाँव में एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्हें चार वर्ष की आयु में पोलियो हो गया। इसके बावज़ूद ललित ने अपनी पढ़ाई स्थानीय नगर निगम स्कूलों में जारी रखी। उन्होनें दिल्ली विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में सूचना प्रोद्यौगिकी विशेषज्ञ के रूप में कई वर्ष कार्य किया।[६] वर्ष 2006 में वे संयुक्त राष्ट्र से त्यागपत्र देकर बायोइन्फ़ॉर्मेटिक्स की पढ़ाई के लिए स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग चले गए। इसके लिए उन्हें स्कॉटलैंड की सरकार व ब्रिटिश काउंसिल की ओर से पूर्ण स्कॉलरशिप दी गई थी। हेरियट-वाट विश्वविद्यालय से बायोइन्फ़ॉर्मेटिक्स में डिस्टिंक्शन सहित स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद ललित ने यूरोपीय संघ के लिए कार्य किया।

ऑनलाइन परियोजनाएँ[सम्पादन]

ललित कुमार ने अंतरजाल पर कई परियोजनाओं को स्थापित किया है, इनमें कविता कोश, गद्य कोश और दशमलव यूट्यूब चैनल शामिल हैं।[७][८][९][१०]

कविता कोश[सम्पादन]

कविता कोश परियोजना की शुरुआत ललित कुमार ने 05 जुलाई 2006 के दिन की थी।[११] स्वयंसेवी योगदान पर आधारित इस सबकी साझी, सामाजिक एवं अव्यवसायिक परियोजना का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के काव्य को अंतरजाल पर संजोना और जनमानस के लिए उपलब्ध कराना है। जुलाई 2019 तक इस परियोजना में 1,32,000 से अधिक पन्नें संकलित हो चुके हैं। हिन्दी, उर्दू, अंगिका, राजस्थानी, भोजपुरी, मैथिली, अवधी, संस्कृत, हरियाणवी, छत्तीसगढ़ी, सिन्धी भाषाओं के अनुभाग स्थापित किए जा चुके हैं।[१२][१३]

गद्य कोश[सम्पादन]

यह कविता कोश की सहयोगी परियोजना है जिसकी स्थापना भारतीय गद्य साहित्य को संजोने के उद्देश्य से की गई।[१४]

प्रकाशित कृतियाँ[सम्पादन]

  1. विटामिन ज़िन्दगी ललित कुमार द्वारा लिखित एक संस्मरण है जिसमें उन्होनें भारतीय समाज में विकलांगता के साथ अपने संघर्ष को विस्तार से लिखा है। यह पुस्तक हिन्दी-युग्म एका द्वारा 24 मई 2019 को प्रकाशित की गई।[१५][१६]

पुरस्कार/ सम्मान[सम्पादन]

  • राष्ट्र्रिय पुरस्कार (रोल मॉडल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण), सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार, वर्ष 2018[१७]
  • अक्षरम आई.टी. सम्मान, वर्ष 2014
  • स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कॉलरशिप, स्कॉटलैंड सरकार, वर्ष 2006

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. "Ministry of SJ&E - Citetion Booklet (Page 33)" (PDF). Department of Empowerment of Persons with Disabilities (Divyangjan). http://disabilityaffairs.gov.in/upload/uploadfiles/files/Citation_Booklet_cdr%20(1)%20h.pdf. 
  2. हिन्दुस्तान (समाचार पत्र), राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक, नई दिल्ली, 10 सितम्बर 2017, फ़ीचर पृष्ठ, शीर्षक: इंटरनेट पर बिखरे साहित्य को एक मंच दिया
  3. "Largest Online Library of Indian Literature" (HTML). World Records India. http://www.worldrecordsindia.com/2013/07/largest-online-library-of-indian-literature/. 
  4. हिन्दुस्तान टाइम्स, राष्ट्रीय अंग्रेज़ी दैनिक, चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2012, पृष्ठ संख्या: 03, शीर्षक: Virtual Passion: Literary enthusiast Lalit Kumar has brought together the works of about 2000 Indian poets.
  5. "ललित कुमार के जीवन की यह कहानी 'विटामिन ज़िन्दगी', दे सकती है आपके जीवन को दिशा" (HTML). साहित्य आज तक. https://aajtak.intoday.in/story/book-excerpts-from-vitamin-zindagi-a-life-story-by-lalit-kumar-1-1102299.html. 
  6. "RSTV Vishesh – 3 Dec, 2018: International Disability Day I ये हौसलों की उड़ान है" (video). Rajya Sabha TV. https://www.youtube.com/watch?v=-tMnZVmvzA8?start=1372. 
  7. "World Hindi Secretariat: La valorisation de la langue hindi en ligne (FRENCH)" (HTML). Le Mauricien. http://www.lemauricien.com/article/world-hindi-secretariat-la-valorisation-la-langue-hindi-en-ligne/. 
  8. "Lalit Kumar से उनकी किताब Vitamin Zindagi को लेकर बातचीत" (video). The Lallantop. https://www.youtube.com/watch?v=9HGnjzVu-aE. 
  9. कल्पतरु एक्सप्रेस, हिन्दी दैनिक, मथुरा, 21 अप्रैल 2013, फ़ीचर पृष्ठ: साप्ताहिकी, शीर्षक: गागर में सागर भरने का साहस
  10. हरिभूमि, हिन्दी दैनिक, रायपुर, 21 जुलाई 2019, शीर्षक: कलेक्टर बनने में दिव्यांगता आई आड़े तो थामी कलम, अब ऑनलाइन ब्लॉग में लाखों पाठक
  11. हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक, दिल्ली संस्करण, 11 दिसम्बर 2011, पृष्ठ संख्या: 1, आलेख शीर्षक: हिन्दी को दुनिया के बराबर खड़ा करने में जुटा योद्धा
  12. "Kitaabnama: Books and Beyond - Kavita Kosh" (video). Doordarshan National. https://www.youtube.com/watch?v=LIgRmdJMgl4?start=53. 
  13. दैनिक जागरण, राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक, नई दिल्ली, 29 अगस्त 2016, फ़ीचर पृष्ठ, शीर्षक: युवा प्रतिभा: ललित कुमार, एक मिशन है कविता कोश
  14. "ख़ास बातचीत : ललित कुमार/हिंदी रॉकस्टार्स - एपिसोड 10" (video). Pratilipi (Hindi). https://www.youtube.com/watch?v=6j2LzCNZB-I. 
  15. "Vitamin Zindagi (Hindi Edition)" (HTML). ISBN Search. https://isbnsearch.org/isbn/9388689178. 
  16. दैनिक जागरण, राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक, नई दिल्ली, 27 जून 2019, फ़ीचर पृष्ठ: सबरंग, शीर्षक: एक शहर को भी चाहिए मन के विटामिन
  17. "Ministry of SJ&E - Citetion Booklet (Page 33)" (PDF). Department of Empowerment of Persons with Disabilities (Divyangjan). http://disabilityaffairs.gov.in/upload/uploadfiles/files/Citation_Booklet_cdr%20(1)%20h.pdf. 


This article "ललित कुमार" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:ललित कुमार.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]