You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

लोहतमिया

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें


1 - उत्पति ( Origin ) : -

राजा राम के तनय द्वय , लव कुश नृपति सुजान |

लव ते क्षत्रिय प्रगटेऊ , नृप लोहथम्भ प्रमाण ||

-------- नृप वंशावलि --------

लोहथम्भ या लोहतमिया उत्तर भारत में रहनेवाले राजपूत वंश का कुल एवं गोत्र है | ज्ञात तथ्यों एवं इतिहासकारों के मतानुसार ये सूर्यवंशी राजपूत हैं एवं भगवान राम के पुत्र लव के वंशज माने जाते हैं | 1 2 3 4

लोहथम्भ या लोहतमिया वंश लाहौर जिसकी स्थापना भगवान राम के पुत्र लव ने की थी अपना प्राचीन राजधानी मानते हैं और अपने को लव की संतान मानते हैं | ये वहां से पलायन कर भारत के विभिन्न स्थानों पर बसे |

लोहथम्भ क्षत्रिय प्राचीन 36 क्षत्रिय राजवंश में शामिल हैं | 5 6

सूर्यवंश की 65 वी पीढी में भगवान राम हुये एवं भगवान राम के पुत्र लव के वंश में राजा कृष्णदेव हुये |राजा कृष्णदेव एक कुशल प्रशासक एवं रणकौशल योद्धा थे जिन्होंने न सिर्फ अपने राज्य को मजबूती प्रदान की बल्कि अपने दुश्मन के सामने लोहे के खंभे के समान डट जाते थे | उनके इसी विशेषता के कारण महाराज वृहद्बल ने राजा कृष्णदेव को लोहथम्भ की उपाधि से सम्मानित किया | बाद में राजा कृष्णदेव का वंश लोहथम्भ के नाम से प्रसिद्ध हुआ था | 7 8

कुछ समय बाद लोहथम्भ क्षत्रिय लाहौर से निकलकर महाराष्ट्र के पूणे के पास लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया | बाद में लाहौर से निकाल कर बिहार और उत्तर प्रदेश के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में आकर बस गये और लोहथम्भ से लोहतमिया क्षत्रिय कहलाने लगे |

2 - इतिहास ( History ) : -

अपने जीवन के अंतिम समय में भगवान राम ने अपने राज्य को अपने पुुत्रों एवं भतिजों के बिच बराबर हिस्सों में बांट दिया था | जिसके तहत लव को उत्तर कौशल का राज्य दिया गया था जिसकी राजधानी श्रावस्ती था | महाराज लव का साम्राज्य आज के पंजाब , पाकिस्तान , अफगानिस्तान , इरान और इराक तक फैला हुआ था | | ऐसी मान्यता है कि बाद में लव ने एक सुन्दर नगर की स्थापना की जिसका नाम लवपुरी रखा | वो लवपुरी आज का लाहौर है | आज भी वहां भगवान राम के समय के अवशेष मौजूद है | लाहौर में आज भी लव का मन्दिर बना हुआ है | लाहौर से लव की अनेक पीढ़ियों ने शासन किया था जिनके नाम इस प्रकार है --

लव - राम कुमार - अजय कुमार - इंद्रसेन - किशनसेन - - बलभद्रसेन - देवदत्त - श्री दत्त - विजयदत्त - सूत्रसेन - उदयसेन - सूर्य सेन - वीरचक्र - देवचक्र - सिंह भोज - करमदेव - श्री देव - हरि देव - नरपाल - सूर्यपाल - रामभोज - सुभयचक्र - पृथ्वीदेव - रामदेव - जगराज - जयराज - भानदेव - सोमदेव - आमराज - तीरथराज - गृहराज - भानदेव - सोमदेव - आमराज - नैभंग - भीमदेव - छत्रदेव - जगदेव - मणिराज - कोसलराज - क्षेमराज - माणिकपाल - दिव्यराज , जगतराज - भोजराज - सहनदेव - रामप्रताप - पुरंजय - जयराज - सेमदीप - अभयदीप - मनकराज - वीरनारायण - श्रीनारायण - कृष्णदेव- राजदेव - शिवदेव - सिंधुराज - हिंदराज | 9

कृष्णदेव- महाभारत काल में राजा वृहद्बल के समय में थे | कुशल प्रशासक और रणकौशल योद्धा के कारण महाराज वृहद्बल ने राजा कृष्णदेव को लोहथम्भ की उपाधि से सम्मानित किया था | बाद में कृष्णदेव का वंश लोहथम्भ के नाम से ही प्रसिद्ध हुआ था |

कुछ समय बाद लोहथम्भ क्षत्रिय लाहौर से निकलकर महाराष्ट्र के पूणे के पास लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया |

फिर 11 वीं शताब्दी में लोहगढ़ से निकलकर बिहार और उत्तर प्रदेश के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में आकर बस गये और लोहथम्भ से लोहतमिया क्षत्रिय कहलाने लगे | उस समय वहां गहरवार राजपूतों का शासन था जिन्होंने इन्हें 7 गांव रहने के लिए दिया था और आज ये 84 गांव में फैले हुये हैं |

शेरशाह सूरी के अफगान और राजपूतों की संयुक्त सेना में राजपूत सेना का नेतृत्व लोहतमिया वंश के पहाड़ जी ने किया था | पहाड़ सिंह ने सूरजगढ़ ( 1534 ई• ) ,

गौड़ ( 1537 - 38 ई• ) , चौसा ( 1539 ई• ) जैसे कई युद्धों में शेरशाह सूरी की सहायता की | चौसा के मैदान में शेरशाह सूरी की सेना ने मुगल बादशाह हुमायूं को बुरी तरह पराजित किया था और हुमायूं को जान बचाकर भागना पडा था | इस युद्ध में सबसे बड़ा योगदान पहाड़ जी का था | हुमायूं की चुनारगढ़ की घेराबंदी के दौरान भी शेरशाह सूरी को किला से सुरक्षित निकालने में पहाड़ सिंह ने विशेष भूमिका निभाई थी | 10 11

लोहतमिया वंश के राव गजाधर सिंह और उनके दो अन्य भाई शेरशाह के वंशज हकीम खान सूरी के साथ मेवाड़ गये थे और सन् 1576 ई में हल्दीघाटी युद्ध में भाग लिया था | इस युद्ध में राव गजाधर सिंह और दोनों भाई विरगति को प्राप्त हो गये थे | 12

सन् 1611 में उज्जैनिया और चेरो के युद्ध मे गुंजाडीह के लोहतमिया राजपूतों ने उज्जैनिया का साथ दिया था | इस युद्ध में उज्जैनिया के राजा नारायण मल्ल विजयी हुये थै और चेरो सोनपार पलामू की तरफ भाग गये | 113 14

सन् 1857 में अंग्रेजों ने भोजपूर के जगदीशपुर को जबरदस्ती हथियाने की कोशिश की अत्: बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के विरूद्ध हथियार उठा लिये | इस युद्ध में लोहतमिया राजपूतों ने कुंवर सिंह का भरपूर साथ दिया और बहादुरी से लड़े | कुछ के नाम इस प्रकार है -- 1 - सिद्धा सिंह - ग्राम - बैरिया गाजीपुर सेवा का कमांडर 2 - निद्धा सिंह - ग्राम - बैरिया गाजीपुर सेवा का कमांडर 3 - लक्ष्मी सिंह - ग्राम - भदवर ( भोजपूर ) 4 - हरि सिंह - ग्राम - हेमतपुर 5 - द्वारिका सिंह - ग्राम - गुण्डी ( आरा ) 6 - उदित सिंह - ग्राम - गुण्डी घुड़सवार सेना के जनरल 15 16

कुछ समय बाद लोहतमिया राजपूत मिथिला के राजनगर के आसपास गांवों में जाकर बस गये और राजनगरगढ़ पर कब्जा कर लिया | कुछ समय बाद अंग्रेजों लोहतमिया राजपूतो को राजनगर की जमींदारी सौप दी | इस प्रकार लोहतमिया वंश मिथिला में प्रमुख शासक के रूप मे उभरी थी | परंतु स्थानिय लोगो से सतत विवाद के कारण ये अपना प्रभुत्व खो बैठे थे | 17

3 - प्रमुख व्यक्तित्व ( Notable Person )

1- श्री रामसूभग सिंह  : -

पूर्व लोकसभा के सांसद

विक्रमगंज ( 1962 ) और बक्सर ( 1967 )

एवं भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री -

Minister of State for food and agriculture

( 8 May 1962 - 8 June 1964 )

Minister of state for Railways

( 14 June 1964 - 12 March 1967 )

Minister of Commerce and Industry

( 9 June 1964 - 13 June 1964 )

Minister of Parliamentary affairs

( 13 March 1967 - 14 February 1969 )

Minister of Communications and Information technology .

( 13 March 1967 - 14 February 1969 )

Minister of Railways

( 14 February 1969 - 4 November 1969 )

2 - अवधूत भगवान राम : -

प्रसिद्ध अघोरी जिन्होंने अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम की स्थापना की | इस आश्रम से करीब साढ़े चार लाख कुष्ठ रोगी स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं | अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड एवं लिमका बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है |

3 - वशिष्ठ नारायण सिंह  : -

प्रसिद्ध गणितज्ञ जिन्होंने आईंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौति दी एवं सन् 2020 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित |


संंदर्भ ( Refrence ) -

1 - राजपूत शाखाओं का इतिहास ( 2019 ) , देवी सिंह मंडावा

प्रकाशक - राजस्थानी ग्रंथागार , जोधपूर , राजस्थान | ISBN - 978 - 93 - 85593 - 41 -3 .

Page - 335

2 - क्षत्रिय राजपूत वंशावली ( 2019 )

इन्द्र मणि पाठक

डी .पी . बी . पब्लिकेशन्स , दिल्ली

ISBN - BO74N58GS7

Page - 103

3 - राजपूत वंशावली ( 2013 )

ईश्वर सिंह मढ़ाढ़

राजस्थानी ग्रंथागार , जोधपुर , राजस्थान

Page - 174

4 - क्षत्रिय वंशावली ( 2015 )

ठाकुर उदय नारायण सिंह

खेमराज श्री कृष्णदास

मुंबई , महाराष्ट्र

Page - 29

5 - क्षत्रिय वंश भाष्कर

इन्द्र देव नारायण सिंह

Page - 214

6 - नृप वंशावली

कवि मतिराम

7 - राजपूत क्षत्रिय वंश भाष्कर ( 2008 )

ठाकुर मोहन सिंह चौहान

क्षत्रिय विकास संघ , भिण्ड , मध्यप्रदेश

Page - 701

8 - क्षत्रिय वर्तमान , अजित सिंह परिहार

9 - बड़गूजर - सिकरवार - मढ़ाढ़ ( 2019 )

कुंवर अमित सिंह

BLOOMSBURY , New Delhi .

ISBN - 978 - 93 - 88414 - 16 -6

Page - 17 - 18 - 19

10 - क्षत्रिय कुल परिचायिका( 14 जनवरी 2000 )

रमेश सिंह राघव

अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच , दयालपुर , दिल्ली

Page - 54

11 - मध्यकालीन भारत का इतिहास | सतिश चन्द्र

12- बड़गूजर क्षत्रिय राजवंश ( 15 मार्च 202 )

ठाकुर रमेश सिंह राघव

अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच , दयालपुर , दिल्ली

Page - 30

13- The Survey of the District of

Shahabad ( 1812 - 13 )

Francis Buchanan

14- प्रतिरोध - संस्कृती में औपनिवेशिक

कालीन दिनारा - क्षेत्र |

लक्ष्मीकांत मुकूल

15- क्षत्रिय राजवंश ( 1993 )

रघुनाथ सिंह कालीपहाड़ी

ठाकुर मल्लू सिंह ग्रंथागार, झुन्झूनू , राजस्थान

Page - 397

16 - बड़गूजर क्षत्रिय राजवंश

ठाकुर रमेश सिंह राघव

अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच, दयालपुर, दिल्ली

Page - 31

17 - Democracy against Development

Lower-cast Politics and Political

Modernity in Postcolonial India .

University of Chicago press .

( 5 नवंबर 2013 )

Without, Jeffery

ISBN - 978 - 0 - 226 - 06350 - 8

Page - 142



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]