वृत्तिका शांडिल्य
EverybodyWiki Bios & Wiki से
वृत्तिका शांडिल्य उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। जिसने 6 वर्ष की आयु में प्रयागराज में 600 मीटर चौड़ी और लगभग 25 फिट गहरी यमुना नदी को 11 मिनट में पार किया। वृत्तिका शांडिल्य प्रयागराज के सेंट एंथोनी गर्ल्स काॅन्वेंट प्राइमरी स्कूल की छात्रा है। वृत्तिका शांडिल्य प्रयागराज के नवजीवन स्विमिंग क्लब की सदस्य है जहां उसने कोच त्रिभुवन निषाद एवं कमला निषाद, लिम्का बुक आफ रिकार्ड से सम्मानित तरुणा निषाद और मानस निषाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया। वृत्तिका शांडिल्य ने प्रयागराज के मीरापुर के सिंधु सागर यमुना घाट जिसे ककरहा घाट भी कहते हैं से 6:10 पर तैरना शुरु किया। वह यमुना नदी के दूसरे छोर विद्यापीठ स्कूल महेवा की तरफ 6:21 मिनट पर पहुंच गयी। इनके पिता का नाम पंकज कुमार सिंह एवं माता का नाम निवेदिता सिंह हैं। वृत्तिका शांडिल्य इलाहाबाद जिमनास्ट एसोसियेशन की सदस्य है और 2021 से प्रयागराज में जिमनास्टिक का अभ्यास कर रही हैं। [१][२][३]
- ↑ mishra, Avnish (31 MAY 2023). "11 मिनट में यमुना को तैरकर पार कर दिया प्रयागराज की वृत्तिका ने, उम्र जानकर आप हो जाएंगे हैरान". News 18 Hindi. https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/allahabad-prayagraj-6-year-old-vritika-swims-across-yamuna-6374979.html.
- ↑ Dixit, Kapil (30 may 2023). "यूपी के प्रयागराज में 6 साल की बच्ची ने 11 मिनट में तैरकर पार की यमुना पार". The Times of India. https://timesofindia.indiatimes.com/city/allahabad/6-yr-old-girl-swims-across-yamuna-in-11-mins/articleshow/100607866.cms?from=mdr.
- ↑ Bhaduria, Alok (29 May 2023). "Allahabad News: छह साल की वृत्तिका ने 11 मिनट में पार की यमुना, उफनती तेज धारा भी नहीं डरा पाई". Nav Bharat Times. https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/allahabad/prayagraj-6-year-old-swims-across-yamuna-latest-news-update/articleshow/100601514.cms.
This article "वृत्तिका शांडिल्य" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:वृत्तिका शांडिल्य.