You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

शरीफ की हत्या

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें


रिफत शरीफ की हत्या 26 जून 2019 को बांग्लादेश के बरगुना शहर में हुई थी।[१] हत्या की जांच और उसके बाद के मुकदमे को बांग्लादेश का प्रेस में व्यापक कवरेज मिला था। [२]

घटना[सम्पादन]

26 जून में शब्बीर हुसैन नयन उर्फ ​​नयन बॉन्ड और रिफत फ़राज़ी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इंटरनेट सेवा प्रदाता 25 वर्षीय रिफ़त शरीफ़ पर उसकी पत्नी आयशा सिद्दीक़ा मिन्नी के सामने बरगुना सरकारी कॉलेज गेट में धारदार हथियारों से हमला किया। हमले का एक वीडियो क्लिप, जो संभवत: मोबाइल फोन में कैद हुआ था, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बीडिओ में देखा गया था कि उसकी पत्नी आयशा ने अपने पति को हमलावरों से बचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल रिफत को बरिशल शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बीएसएमसीएच) में ले जाया गया जहां और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।[३]

कालक्रम[सम्पादन]

  • 26 जून 2019: रिफत शरीफ की हत्या
  • 2 जुलाई 2019: मुख्य आरोपी शब्बीर हुसैन नयन उर्फ नयन बांड गोलीबारी में मारा गया [२]
  • 3 जुलाई 2019: एक अन्य प्रमुख आरोपी रिफत फ़राज़ी गिरफ्तार [१]
  • 16 जुलाई 2019: रिफत शरीफ की पत्नी मिन्नी गिरफ्तार [४]
  • 18 जुलाई: मिन्नी ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की [५]
  • 1 सितंबर 2019: पुलिस ने हत्या में कथित संलिप्तता के लिए मिन्नी और 23 अन्य के खिलाफ आरोप लगाया [६]

ट्रायल[सम्पादन]

27 जून 2019 में, रिफत शरीफ के पिता दुलाल शरीफ ने 12 लोगों पर आरोप लगाते हुए हत्या मामला दर्ज किया। पुलिस ने 1 सितंबर 2019 में हत्या में कथित संलिप्तता के लिए मिन्नी और 23 अन्यान्य के खिलाफ आरोप लगाया। प्रस्तुत आरोप पत्र को दो खंडों में विभाजित किया गया था, पेहला खंड था 14 किशोर आरोपियों के लिए, और दूसरा खंड था 10 प्राप्त वयस्क अपराधीओं के लिए। कोर्ट में 10 आरोपियों के खिलाफ कुल 76 गवाहों ने गवाही दी। अदालत ने 1 जनवरी 2020 में मामले में मिन्नी सहित 10 प्राप्त वयस्क आरोपियों को दोषी ठहराया। हत्या के मामले में 14 नाबालिग आरोपियों को जुभनैल कोर्ट भेजा गया था। [७]

बरगुना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 30 सितंबर 2020 में रिफत शरीफ हत्याकांड पर आयशा सिद्दीका मिन्नी समेत छह आरोपियों को मौत की सजा सुनाई. अदालत ने फैसले में चार अन्य आरोपियों को खलास कर दिया[८]

संदर्भ[सम्पादन]

 

  1. १.० १.१ "Barguna murder: Accused Rifat Farazi remanded after arrest". The Daily Star. https://www.thedailystar.net/country/barguna-rifat-sharif-murder-key-accused-rifat-farazi-arrested-1766023. 
  2. २.० २.१ "Rifat murder: Were Nayan Bond and Rifat Sharif police sources?". Dhaka Tribune. https://www.dhakatribune.com/bangladesh/nation/2019/08/03/rifat-murder-were-nayan-bond-and-rifat-sharif-police-sources. 
  3. "Man killed in front of wife". The Daily Star. https://www.thedailystar.net/frontpage/news/man-killed-front-wife-1763131. अभिगमन तिथि: 30 September 2020. 
  4. "Rifat Sharif’s wife Minni arrested after day-long interrogation". Prothom Alo. https://en.prothomalo.com/bangladesh/Rifat%E2%80%99s-wife-Minni-arrested-over-his-murder. 
  5. "'Minni admits her part in Rifat murder'". Prothom Alo. https://en.prothomalo.com/bangladesh/Minni-admits-her-part-in-Rifat-murder. 
  6. "Rifat’s murder case: Adult, juvenile to face separate trials". Dhaka Tribune. https://www.dhakatribune.com/bangladesh/nation/2019/11/07/rifat-s-murder-case-adult-juvenile-to-face-separate-trials. 
  7. "Rifat murder: Trial of minor accused begins". Dhaka Tribune. https://www.dhakatribune.com/bangladesh/court/2020/01/13/rifat-murder-trial-of-minor-accused-begins. 
  8. "Minni 'mastermind' of Rifat murder, court observes; 6 including her sentenced to death". The Daily Star. https://www.thedailystar.net/country/news/rifat-murder-case-minni-5-others-sentenced-death-1970041. 


This article "शरीफ की हत्या" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:शरीफ की हत्या.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]