You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

श्रीकांत

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

श्रीकांत का जन्म 22 जून, 1994 में हरियाणा के अंजना योगी और योगीराज जय भगवान धनखङ के एक गरीब मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ। श्रीकांत का परिवार ‘जोगी’ समुदाय से था, जिसे भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। वह पूर्णत: शाकाहारी हैं। स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उनका परिवार झज्जर से हिसार चला गया। उन्होंने 2014 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में, 2 अक्टूबर 2017 को श्रीकांत ने अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी। वे पूरे समय के लिए सिर्फ 'जागरूकता और परिवर्तन' पर ही काम करने लगे। वे लोगों को प्रशासन में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

बालपन में वह सदैव महान राष्ट्रभक्तों की जीवनियों से प्रेरित हुआ करते थे, इसी प्रेरणा के फलस्वरूप उन्होंने भी मातृभूमि की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का स्वप्न देखा। जमीनी स्तर के मुद्दों पर ध्यान देने, राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क की योग्यताओं के बल पर उन्होंने स्वयं के लिए एक राजनैतिक मजबूती अर्जित की। इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये सरकार को आर्थिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक विकास के साथ जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु संघर्ष किया। अपनी अति-व्यस्तता एवं बहुत सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों के बावजूद श्रीकांत भाई संगीत सुन कर और शतरंज खेल कर तरोताज़ा हो जाते हैं।


This article "श्रीकांत" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:श्रीकांत.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]