You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

सुधा रानी सिंह

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

डॉ0 सुधा रानी सिंह
चित्र:Https://commons.wikimedia.org/wiki/File:SudhaRani Singh.jpg
जन्म 1 अक्टूबर 1967
मैनपुरी उत्तर प्रदेश भारत
शिक्षा प्राप्त की जीवाजी विश्वविद्यालय , ग्वालियर
व्यवसाय लेखक
धार्मिक मान्यता हिन्दू

डॉ0 सुधा रानी सिंह का जन्म 1 अक्टूबर 1967 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बे भूमि ग्राम (भोगांव) में हुआ था । मध्यवर्गीय परिवार में जन्मी डॉ0 सिंह के पिता का नाम श्री रामफेरे लाल एवं माता का नाम उमा देवी था । अपने छह भाई-बहनों में इकलौते बड़े भाई के बाद बहनों में सबसे बड़ी थीं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कस्बे की ही प्राइमरी पाठशाला में हुई। इंटरमीडिएट की शिक्षा कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, भोगांव, मैनपुरी से प्राप्त करने के दौरान (बारहवीं कक्षा के इम्तिहान के तुरंत बाद ही) पढ़ने-लिखने की शौकीन डॉ0 सिंह का विवाह इटावा जिले के उसरई निवासी, प्रशासनिक सेवा में कार्यरत श्री विजय सिंह से हो गया। आगे की शिक्षा विवाहोपरांत समस्त दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राप्त की। बी0 ए0, एम0 ए0 एवं बी0 एड0 आगरा विश्वविद्यालय, आगरा से, पीएच0 डी0 जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से और फिर पति का स्थानांतरण बरेली हो जाने के फलस्वरूप डी0 लिट्0 की उपाधि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से प्राप्त की । कानून की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश से की । राजकीय पद से उत्तराखंड में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाली डॉ0 सिंह वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से सम्बद्ध शहीद मंगल पांडे गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में एसोसिएट प्रोफेसर एवं हिंदी विभागाध्यक्ष हैं। [१] डॉ सुधा रानी सिंह कई समाजिक संस्थानो की सदस्या है।आप केंद्रीय हिन्दी निदेशालय (भारत सरकार) द्वारा अनुमोदित पत्रिका ’प्रकृति मंथन’,निदेशक मण्डल संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत हिन्दी त्रैमासिक अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका ’प्रणाम पर्यटन’, लखनऊ की सदस्या है ।

प्रकाशित पुस्तक[सम्पादन]

जयशंकर प्रसाद की कहानियों में ऐतिहासिकता

  • हिन्दी गीत ग़ज़ल : डॉ0 रमा सिंह की रचनाओं का मूल्यांकन
  • कमलेश्वर : जीवन यथार्थ के शिल्पी[२]
  • बूँद बूँद आवाज़ (कविता संग्रह)

शोध पत्र 20 से अधिक शोध पत्र तथा 15 से अधिक आलेख प्रकाशित हुए हैऺ।

सम्मान[सम्पादन]

‘तुलसी सम्मान-2014‘ म0प्र0 तुलसी साहित्य अकादमी, भोपाल।

‘भारत भूषण शिखर सम्मान-2014‘, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, लखनऊ में सरिता लोक सेवा संस्थान, सुल्तानपुर द्वारा सम्मानित।

‘उर्दू अवार्ड’, संस्था-नई सुबह, प्रतापगढ़।

‘अदबी किरन साहित्य सम्मान-2014‘, नोहर हनुमानगढ़, राजस्थान।

‘‘सारस्वत सम्मान‘‘,म0 प्र0 लेखक संघ इकाई,दतिया (म0प्र0)

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, नई दिल्ली। (रजि0) प्रान्तीय कार्यालय भोपाल, म0प्र0 द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस पर सम्मानित।

‘पंडित महामना मदन मोहन मालवीय साहित्य शिरोमणि सम्मान-2014’, सर्वोदय वार्ता, पत्रिका/समाचार पत्र, इलाहाबाद।

‘कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर सारस्वत साहित्य सम्मान’, भारतीय वाङ्मय पीठ, साहित्यिक संस्था, कोलकाता।

‘कबीर सम्मान’, साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी, परियावाँ, प्रतापगढ़।

हेटोडा एकेडमी, हेटोडा-11 मकवानपुर, नेपाल द्वारा सम्मानित

‘नेपाल-भारत साहित्य सेतु सम्मान‘ (ग्रीन केयर सोसायटी, भारत एवं हिमालिनी मासिक पत्रिका, नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से), नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव 2018, नेपाल के अवसर पर प्रदेश नं0 2 के मा0 मुख्यमंत्री श्री लालबाबु राउत गद्दी जी द्वारा बीरगंज, नेपाल में सम्मानित।[३]

‘बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर सेवा सम्मान 2018’, बुद्ध अम्बेडकर कल्याण असोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा।

‘क्रान्तिधरा मेरठ साहित्य श्री सम्मान,’ क्रान्तिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुम्भ 2018 के अवसर पर क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी, मेरठ, आई0 आई0 एम0 टी0 विश्वविद्यालय, मेरठ एवं वसन्त चौधरी फाउण्डेशन, नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित।

‘शिक्षक शिरोमणि सम्मान’।

अन्तर्राष्ट्रीय अमृतादित्य साहित्य शिखर सम्मान, अन्तर्राष्ट्रीय अमृतधारा भूटान साहित्य महोत्सव 2019 के अवसर पर अमृतधारा फाउण्डेशन जलगांव, महाराष्ट्र द्वारा फुन्सुलिन, भूटान में सम्मानित।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]


This article "सुधा रानी सिंह" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:सुधा रानी सिंह.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]