You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

हिन्दुस्तान नवनिर्माण सेना

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हिन्दुस्तान नवनिर्माण सेना
दल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रताप सिंह
गठन १५ अगस्त २०११
मुख्यालय जौनपुर
विचारधारा नर सेवा, नारायण सेवा
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

हिन्दुस्तान नवनिर्माण सेना भारतीय राजनीतिक दल है इसकी शुरुआत १५ अगस्त २०११ मे सबसे पहले भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त से हुई जिसका बाद में पूरे भारत में विस्तार हुआ सेवा हि इस परिवार का मुख्य दर्शन है। इसका उद्देश्य हिन्दुस्तान मे ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा, जल, तथा लोगों को देश के प्रति जागरुक कराना है। यह नर सेवा, नारायण सेवा पर विश्वास करती है।

लक्ष्य[सम्पादन]

बेरोजगारी, गरीबी, भूख, अभाव व अशिक्षा से मुक्त स्वस्थ, संस्कारवान व शक्तिशाली हिन्दुस्तान का निर्माण करना और भारत को विश्व की महाशक्ति और विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना। आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हमें देश का नैतिक, चारित्रिक, सामाजिक व आध्यात्मिक उत्थान करना है। जातिप्रथा, दहेजप्रथा, बलिप्रथा व अन्य रूढि़वादी अज्ञानमूलक भ्रान्त अन्धविश्वासों जादू-टोना, भूत-प्रेत व अन्य पाखण्डों से देश को बाहर निकालना है। शराब, तम्बाकू व अन्य नशों से देश का सर्वनाश हो रहा है, इन नशों व दुव्र्यसनों से व्यक्ति, गाँव, समाज व राष्ट्र को मुक्त करने के लिए योगाभ्यास, सत्संग, स्वाध्याय संस्कृति व संस्कारों की परम्परा को पुनः प्रतिष्ठापित करना है। सार्वभौमिक व वैज्ञानिक वैदिक संस्कृति को पुनः सामाजिक जीवन में समाहित करना है। गो-हत्या, कन्या-भू्रणहत्या, दहेज-हत्या आदि पापों व जुआ आदि सामाजिक बुराईयों से इस देश को मुक्त कराना है।


This article "हिन्दुस्तान नवनिर्माण सेना" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:हिन्दुस्तान नवनिर्माण सेना.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]