You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

गौ सेवा धाम

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें


चित्र:Gau Seva Dham.jpg
Gau Seva Dham

भारत वर्ष में कई महान विभूतियाँ जन्मी हैं, और उन्होंने सदा ही समाज को भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाया है। ऐसी ही एक महान प्रतिभा हैं देवी चित्रलेखा। एक कथा व्यास होने के कारण देवी जी के मन में दो कार्यों की प्राथमिकता है- पहला कृष्ण नाम का प्रचार[१] और दूसरा गौ माता की सेवा। इन कार्यों के लिए उन्होंने 'वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट' और 'गौ सेवा धाम हॉस्पिटल'(Gau Seva Dham Hosptal) जैसी संस्थाओं की स्थापना की।

गौ सेवा को समर्पित जीवन[सम्पादन]

एक दिन, देवी चित्रलेखाजी (देवजी) ने सड़क के किनारे एक घायल गाय को देखा और पाया कि उसकी स्थिति बहुत गंभीर है। तत्पश्चात, देवजी ने तुरंत गाय के पास पहुंच कर उसे प्राथमिक उपचार दिया। देवीजी इस घटना से बहुत चिंतित थीं और परिणामस्वरूप घायल और बीमार गायों को उचित देखभाल और उपचार प्रदान करने का एक विचार उन्हें आया और “गऊ सेवा धाम अस्पताल”(Gau Seva Dham Hosptal) अस्त्तिव मे आया। [२]

यह अस्पताल लगभग 10 बीघा जमीन (लगभग 3-4 एकड़) पर वृस्तृत है। यहां कई बीमार तथा घायल गायों का सफल इलाज हो चुका है, किन्तु अभी भी यह अस्पताल निर्माणाधीन है।  देवी जी बताती हैं की गौ सेवा धाम में अन्य जानवरों का भी इलाज किया जाता है, तथा इस अस्पताल का खर्चा लगभग 20 लाख रुपये है। इस अस्पताल में लगभग 500 गाय हैं। देवी चित्रलेखा बीमार व बेसहारा गायों का  सहारा बनी हुई हैं।[३] सात वर्ष की आयु में श्रीमद्भागवत कथा वाचक बनने के साथ शुरू हुए अपने सफर में उन्होंने समाजसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रलेखा से देवी चित्रलेखा बनीं, इस महिला ने साबित कर दिया कि यदि नारी चाहे तो उसके लिए कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। [४]

संगठन की स्थापना[सम्पादन]

गौ सेवा धाम के प्रथम वार्षिकोत्सव में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण जी मुख्य अतिथि के रूप में आये थे, उन्होंने यहां गाय के लिए एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया।

होडल में बने गौसेवा धाम हास्पिटल में केंद्र सरकार में मंत्री एंव फरीदाबाद लोकसभा के सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक आधुनिक एक्स-रे मशीन का नवंबर 2017 में उद्धाटन किया था। गौसेवा के लिए ये हास्पिटल विगत 6 वर्षों से असहाय एवं लाचार गौवंश तथा अन्य जीव-जन्तुओं की निःशुल्क सेवा कर रहा है।

गौ सेवा धाम में प्रत्येक वर्ष गोपाष्टमी, राधाष्टमी तथा जन्माष्टमी जैसे पर्वों को धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष गोपाष्टमी के महोत्सव में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। उन्होंने अस्पताल को 11 लाख रूपये देने के साथ साथ लगभग 1 करोड़ की लागत वाली आधुनिक अल्ट्रॉसाउड मशीन सरकार की तरफ से दिलाने की भी घोषणा की।

गौ सेवा धाम में हुए मुख्य कार्य[सम्पादन]

1. गौ सेवा धाम में एक गाय को उसका पिछले पैर खराब हो जाने के कारण कृत्रिम पैर लगाया गया, जिसके बाद वह स्वस्थ है और चलने में समर्थ भी है। [५]

चित्र:गौ सेवा धाम.jpg
Gau Seva Dham

2. गाय का सिजेरियन ऑपरेशन करके उसके गर्भ में पड़े मृत बच्चे को निकाल कर किया गया उसका इलाज। [६]

3. गोसेवा धाम अस्पताल में ऑपरेशन करने के दौरान एक गाय के पेट से 60 किलोग्राम पॉलीथिन लोहे की कील, पांच रुपये का सिक्का व काफी कचरा निकला। चिकित्सकों द्वारा किए गए उस सफल आपरेशन के बाद गाय पूरी तरह से स्वस्थ है और अब अच्छी तरह से चारा खा रही है। [७]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. "‘जो आकर्षित करे वही कृष्ण’ – देवी चित्रलेखा". https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/spirituality/holy-discourse/janmashtami-special-know-what-ramesh-bhai-ojha-and-other-said-about-krishna-on-krishna-janmashtami-47033/. 
  2. "जन और जीव की जिंदगी को रंगों से भर रहीं चित्रलेखा". https://www.amarujala.com/delhi-ncr/women-s-day-special-devi-chitralekhaji-promoting-women-empowerment?pageId=1. 
  3. "गौ माता में करोडो देवी देवताओ का वास". https://epaper.amarujala.com/faridabad/20150921/04.html?format=img&ed_code=faridabad. 
  4. "गाय को लगाया कृत्रिम पैर". https://epaper.amarujala.com/faridabad/20151204/04.html?format=img&ed_code=faridabad. 
  5. "गाय को लगाया कृत्रिम पैर". https://epaper.amarujala.com/faridabad/20151204/04.html?format=img&ed_code=faridabad. 
  6. "सिजेरियन ओप्रशन से बचाई गाय की जान". http://web.archive.org/web/20190422014621/https://epaper.punjabkesari.in/596188/Faridabad-kesari/faridabad-kesari. 
  7. "गोसेवा आयोग के दावे फेल : गाय के पेट से ऑपरेशन में निकली 60 किलो पॉलीथिन". https://www.amarujala.com/delhi-ncr/sixty-kilograms-polythene-came-out-when-cow-got-operated?pageId=1&pageId=2&pageId=3. 

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]

Ammy Rones (वार्ता) 07:50, 30 जनुअरी 2019 (UTC)Ammy Ronesलुआ त्रुटि Module:Authority_control में पंक्ति 386 पर: attempt to index field 'wikibase' (a nil value)।


This article "गौ सेवा धाम" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:गौ सेवा धाम.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]