You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

संस्मय प्रकाशन

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

संस्मय प्रकाशन [१] हिन्दी पुस्तकों को प्रकाशित करने वाला एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है। इसका मुख्यालय (भारत)संस्मय प्रकाशन भारत का प्रतिष्ठित हिन्दी पुस्तक प्रकाशन संस्थान है। इसकी संचालिका श्रीमती शिखा जैन हैं। यह मुख्यतः हिन्दी पुस्तकों को प्रकाशित करने वाला एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है, जो मातृभाषा उन्नयन संस्थान का प्रकाशकीय अंग है। इसका मुख्यालय इंदौर (भारत) में स्थित है। इस प्रकाशन संस्थान की स्थापना 21 फरवरी 2019, मातृभाषा दिवस के दिन हुई थी। संस्मय प्रकाशन के माध्यम से साझा संकलन, स्मारिकाएँ, समीक्षाएँ आदि भी प्रकाशित करवाकर प्रतिभाओं को सामने लाने का सतत प्रयास जारी है। इस संस्थान से राजकुमार कुम्भज, अहद प्रकाश, डॉ. लालित्य ललित, डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', डॉ. राजश्री सिंह, डॉ. कविता किरण, डॉ. प्रेरणा ठाकरे समेत कई लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। रियायत मूल्य पर पाठकों को पुस्तकें उपलब्ध करवा कर उनकी साहित्यिक रुचि में वृद्धि कर हिन्दी भाषा के प्रचार में संस्मय प्रकाशन की भूमिका गणनीय है। संस्मय का सदैव यह प्रयास रहता है कि वह अपने लेखक और अपने पाठक के बीच सामंजस्यता बनाकर रखे और उनके विचार, सुझाव को उनके पढ़ने वाले की मनः स्थिति तक और जिज्ञासा को शांत करने के लिए सेतु बने। जिससे विचार में निहित संभावनाओं से परिचित करवाया जा सके। हज़ारों पाठकों की पसंद के रूप में संस्मय गुणवत्ता युक्त किताबें प्रकाशित करने के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। संस्मय के द्वारा पुस्तकों की गुणवत्तायुक्त छपाई, नवाचार, और उच्च कोटि के कागज़ों का प्रयोग किया जाता है।

स्थापना[सम्पादन]

प्रकाशन 21 फरवरी, २०१९ में इंदौर, मध्यप्रदेश में श्रीमती शिखा जैन [२]द्वारा स्थापित किया गया।

मुख्य प्रकाशन[सम्पादन]

संस्मय प्रकाशन द्वारा मुख्य रूप से साहित्यिक पुस्तकों का प्रकाशन किया जाता है। कविताएं , कहानियाँ , लघुकथाएँ, आलेख आदि तरह की पुस्तकों के प्रकाशन का कार्य किया जाता हैं।

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन]

इन्हें भी देखें[सम्पादन]

टीका[सम्पादन]


सन्दर्भ[सम्पादन]


This article "संस्मय प्रकाशन" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:संस्मय प्रकाशन.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]