You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

साँचा:Infobox project सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य में आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओ के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।[१] इससे राज्य के बालिकाओं के शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा के लिए कुल ₹ 40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।[२][३]

झारखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का प्रारम्भ किया गया था। वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदल कर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया। योजना का नाम भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखा गया है।

सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा 8 से 12वीं तक की छात्राओं को 20 हजार रुपये अनुदान स्वरूप देती है। झारखंड सरकार इस योजना के जरिये बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करना चाहती है. साथ ही साथ इसके जरिये वो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहती है. गौरतलब है कि आर्थिक तंगी की वजह से झारखंड की कई छात्राएं शिक्षा छोड़ने पर विवश हो जाती है।[४]

उद्देश्य[सम्पादन]

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को शिक्षा पूरी करने हेतु आर्थिक सहायता देना और जीवन में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है।[५] इसका उद्देश्य बाल विवाह प्रथा पर अंकुश लगाना। इसके तहत बालिकाओं को कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बालिकाओं को शिक्षा हेतु ₹40,000 की वित्तीय सहयता, 6 किश्तों में प्रदान की जाएगी।[६]

बालिकाओं की योजना के तहत वित्तीय राशि निम्न भागों में प्रदान की जाएगी:

कक्षा सहायता राशि
कक्षा 8वीं में ₹2,500
कक्षा 9वीं में ₹2,500
कक्षा 10वीं में ₹5,000
कक्षा 11वीं में ₹5,000
कक्षा 12वीं में ₹5,000
18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद ₹20,000

अंतिम किश्त की राशि पाने के लिए आवेदक को 19 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होगा।

पात्रता[सम्पादन]

झारखण्ड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए निम्न पात्रताएं निर्धारित की गई है:

  • बालिका झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी हो।
  • परिवार की केवल प्रथम दो पुत्रियां ही लाभ ले सकती है।
  • बालिका के माता/पिता आयकर दाता ना हो।
  • बालिका का बैंक/पोस्ट ऑफिस में खाता हो।
  • बालिका के माता-पिता किसी भी सरकारी क्षेत्र में स्थायी रूप से नियोजित अथवा सेवानिवृत्त ना हो।
  • पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्राप्त न कर रहे हो।

योजना के तहत सरकार द्वारा प्रबन्धित या अनुदानित या मान्यता प्राप्त या झारखण्ड सरकार के किसी विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाएं ही पात्र होगी। 18 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली धनराशि के लिए बालिका का नाम मतदाता सूचि में होना और बालिका का मतदाता पहचान पत्र होना अनिवार्य है। अंतिम किश्त की राशि पाने के लिए आवेदक को 19 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही आवेदन करना होगा। लाभार्थी बालिका के दिव्यांग होने की स्थिति में बालिका को समस्त पात्रता में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया[सम्पादन]

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बालिकाएं आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के लिए आवेदक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र या विद्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके बाद आवेदक को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर आवेदन पत्र से सभी आवश्यक दस्तावेजों को के साथ विद्यालय या आंगनबाड़ी केन्द्र में करना है। लाभार्थियों के पात्र पाये जाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा लाभार्थियों का आवेदन अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षोपरान्त स्वीकृति प्रदान किये जाने पर लाभार्थी के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर से भुगतान की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज़[सम्पादन]

योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है:

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • बालिका का आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र/आय संबंधी स्वघोषणा पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • बालिका के बैंक खाता/पोस्ट ऑफिस खाता का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • माता का स्वघोषणा पत्र
  • अनाथ बालिकाओं हेतु प्रमाण पत्र
  • विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापन प्रमाण पत्र

इन्हें भी देखें[सम्पादन]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. "सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना : झारखंड की 6.5 लाख से अधिक किशोरियों को मिल रहा लाभ, 9 लाख का टारगेट" (hi में). 2023-03-10. https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/ranchi/savitribai-phule-kishori-samriddhi-yojana-more-than-6-lakh-50-thousand-girls-of-jharkhand-getting-target-to-add-9-lakh-students-smj. 
  2. "राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किशोरियों को मिल रहा है". https://newsonair.gov.in/bihar/Main-Hindi-News-Details.aspx?id=133269. 
  3. "साबित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का दिया गया लाभ" (hi में). https://www.livehindustan.com/jharkhand/godda/story-benefits-given-under-sabitri-bai-phule-kishori-samriddhi-yojana-9083566.html. 
  4. किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड की 5.5 लाख छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें इसके बारे में
  5. "किशोरी समृद्धि योजना के तहत झारखंड की 5.5 लाख छात्राओं को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें इसके बारे में" (hi में). 2023-11-15. https://www.prabhatkhabar.com/photos/jharkhand-kishori-samriddhi-yojana-to-be-get-financial-benefits-of-55-lakh-girl-students-srn. 
  6. "बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना - mobile". 2023-07-19. https://bihar.punjabkesari.in/jharkhand/news/savitribai-phule-kishori-samridhi-yojana-is-helping-1854487. 

बाहरी कड़ियां[सम्पादन]


This article "सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना.