You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

ओमकार चौधरी

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

ओमकार चौधरी
Native name ओमकार चौधरी
Born 7 फ़रवरी 1961 (1961-02-07) (आयु 63) in दबथुवा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
🏡 Residence गाजियाबाद
🏳️ Nationality भारत भारतीय
🏳️ Citizenship भारतीय
💼 Occupation


ओमकार चौधरी (जन्म ;०७ फरवरी १९६१, दबथुवा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत) एक भारतीय पत्रकार और लेखक हैं जो वर्तमान में राष्ट्रीय समाचार पत्र हरिभूमि हरियाणा में सम्पादक हैं। इन्होंने अपने कैरियर में कई अलग-अलग भारतीय [१]हिन्दी समाचार पत्रों में कार्य किया है। इनके अब तक हजारों लेख प्रकाशित हो चुके हैं। अलग-अलग विषयों पर दस पुस्तकें छप चुकी हैं। इनकी एक पुस्तक समय के शिलालेख पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एक शोधार्थी एमफिल कर चुकी हैं। ये बतौर विश्लेषक और समीक्षक कई टीवी चैनलों और आकाशवाणी से जुड़े रहे हैं। करीब चौंतीस वर्ष के पत्रकारिता कैरियर में इन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ओमकार चौधरी ने अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत सन १९८३ में मेरठ से प्रकाशित सांध्य दैनिक प्रभात समाचार पत्र से की थी।[२]

व्यक्तिगत जीवन[सम्पादन]

ओमकार चौधरी, योग गुरु बाबा रामदेव के साथ साक्षात्कार के दौरान

लेखक और पत्रकार [३] ओमकार चौधरी का जन्म ०७ फरवरी १९६१ को भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के दबथुवा गांव में एक किसान परिवार श्रीमती विद्या देवी एवं श्री ब्रह्म सिंह के यहां हुआ था। ओमकार चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा दबथुवा की [४] प्राइमरी पाठशाला में हुई। इन्होंने इंटर मीडिएट तक की शिक्षा श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथुवा, मेरठ से प्राप्त की। उच्च शिक्षा मेरठ कालेज मेरठ से हासिल की। बचपन से ही इनका रुझान लेखन की ओर था। कालेज के दिनों में कविताएं और लेख आदि लिखते थे, जो स्थानीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित होते रहते थे। अपने शुरुआती लेखकीय जीवन में उन्होंने श्रोता सौरभ नाम की पत्रिका का संपादन किया, जो आकाशवाणी के कार्यक्रमों की समीक्षा से संबंधित थी। इसी तरह मेरठ में आयोजित होने वाले नौचन्दी मेला की पत्रिका का संपादन भी उन्होंने किया।[५]

कैरियर[सम्पादन]

ओमकार चौधरी ने अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत १९८३ में सांध्य दैनिक प्रभात नाम समाचार पत्र से मेरठ, उत्तर प्रदेश से की थी। इसके बाद [६]इन्होंने राष्ट्रीय समाचार पत्र दैनिक जागरण में मेरठ से १९८६ से १९९७ तक पत्रकारिता का कार्य जारी रखा। इसके उपरांत १९९७ में इन्होंने दैनिक जागरण छोड़कर अमर उजाला समाचार पत्र चंडीगढ़ में सेवाएं दी। कैरियर के दौरान ओमकार चौधरी की कर्मभूमि मेरठ, चंडीगढ़, दिल्ली और रोहतक रही। उन्होंने तीन वर्ष प्रभात, ग्यारह वर्ष दैनिक जागरण, करीब आठ वर्ष अमर उजाला ( चंडीगढ़ और दिल्ली ), एक वर्ष डीएलए, मेरठ में कार्य किया। करीब तेरह वर्ष यानि २००४ से हरिभूमि में सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं। ओमकार चौधरी अब तक १० पुस्तकें लिख चुके हैं।[७] ओमकार चौधरी ने बतौर पत्रकार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली में कई आंदोलनों, साम्प्रदायिक दंगों, जातीय संघर्ष और सामाजिक-आर्थिक बदलाव की व्यापक मुद्दों पर कवरेज की है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों के संबंध में उनकी व्यापक जानकारी है।

2001 और 2004 के बीच अमर उजाला के दिल्ली स्थित नेशनल ब्यूरो में काम करने के दौरान इन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी, संसद और गृह मंत्रालय की कवरेज का अवसर मिला। दिल्ली में अपनी तैनाती के दौरान ही इन्होंने कवरेज के सिलसिले में देश के अधिकांश राज्यों की यात्रा की। इन्होंने २०१३ में लंदन की यात्रा भी की है।[८][९]

राजनीतिक विश्लेषक के तौर पर ओमकार चौधरी लंबे समय से आकाशवाणी दिल्ली, एफ एम गोल्ड, आकाशवाणी रोहतक के साथ भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने अनेक चर्चाओं, परिचर्चाओं, कार्यक्रमों में समय-समय पर हिस्सा लिया। [१०][११][१२]

पुस्तकें और उपन्यास[सम्पादन]

क्रम संख्या पुस्तक का नाम प्रकाशन वर्ष
१. घेरा (उपन्यास) २००१
२. टेलीविजन पत्रकारिता २००२
३. खोजी पत्रकारिता २००३
४. जैविक खेती (पुस्तक) २००५
५. समय के शिलालेख २००७
६. ख़ास मुलाकातें २०१३
७. डन-डन लंदन [१३] [१४] २०१३
८. हरियाणा से ख़ास मुलाकातें [१५] २०१३
९. बदलेगी दुनिया [१६] २०१४
१०. हौंसलों के शिखर [१७] [१८] २०१६

उपलब्धियां[सम्पादन]

ओमकार चौधरी ने अपने पत्रकारिता जीवन में सांध्य दैनिक प्रभात मेरठ, अमर उजाला चंडीगढ़ एवं दिल्ली, दैनिक जागरण मेरठ, डीएलए मेरठ और हरिभूमि रोहतक एवं दिल्ली में कार्य किया है। इस बीच इन्होंने [१९] विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी लेखन किया जिसमें - धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान, सरिता, माया, भू-भारती, संडे आब्जर्वर, प्रथम प्रवक्ता, डेमोक्रेटिक वर्ल्ड सहित कई अन्य पत्र-पत्रिकाएं शामिल हैं।[२०]

पत्रकारिता कैरियर में इन्हें देश-विदेश की जानी-मानी बहुत सी हस्तियों से मिलने और उनके साक्षात्कार करने का अवसर मिला। इनमें योग गुरू स्वामी रामदेव, श्री श्री रवि शंकर, सुंदरलाल बहुगुणा, के. एन. गोविंदाचार्य, जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, चौधरी मित्रसेन आर्य, किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, शेतकारी संगठना के शरद जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह केन्द्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वर्तमान में वित्त मंत्री अरुण जेटली, अभिषेक मनु सिंघवी, जाने-माने गीतकार गोपालदास नीरज, संतोष आनंद, डॉ. हरिओम पंवार, जाने माने उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा, गीतकार भारत भूषण, डा. कुंअर बेचैन, हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, अरुण जैमिनी, अशोक चक्रधर, हास्य कलाकार जसपाल भट्टी, देवीशंकर प्रभाकर, जाने माने पहलवान सुशील कुमार, बाक्सर विजेन्दर सिंह, बैडमिन्टन में नंबर वन रह चुकी ओलंपियन साइना नेहवाल, हरियाणा की जानी-मानी पहलवान गीता फोगाट-बबीता फोगाट, एवरेस्टर ममता सोधा, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर और वर्षा तोमर के नाम शामिल हैं। इनके अतिरिक्त ओमकार चौधरी ने कई अन्यों के साक्षात्कार भी लिए। [२१][२२]

चौधरी के इन कार्यों को देखते हुए इन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित [२३] किया गया जिसमें इन्हें २००५ में विशम्भर सहाय प्रेमी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया, २००७ में देवीशंकर प्रभाकर स्मृति सम्मान से, २००९ में डॉ. अंजुम जमाली अवार्ड से, २०११ में पंजाब हिंदी साहित्य सम्मान से नवाजे गए। इन सबके अलावा २०१२ में साहित्य सभा कैथल, हरियाणा का धीरज त्रिखा पत्रकारिता सम्मान से और २०१३ में भानुप्रताप शुक्ल स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए।[२४] [२५]

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. pib.nic.in. "LIST BY NAME S.No. Name OrgName Head Quarter Category 1 A K". http://pib.nic.in/prs/prs2010/ListByName.htm. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  2. ट्रिब्यून इंडिया. "Everester’s biography released". http://www.tribuneindia.com/news/haryana/community/everester-s-biography-released/378570.html. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  3. Sulekha. "SAMAI KE SHILALEKH A Book On New Journalism [समय के शिलालेख ,पुस्तक]". http://creative.sulekha.com/samai-ke-shilalekh-a-book-on-new-journalism_309023_blog. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  4. दैनिक जागरण. "गांधी ने निर्भिकता के साथ मिशनरी पत्रकारिता का आगाज किया था : चौधरी". http://www.jagran.com/haryana/rohtak-14793611.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  5. "हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और हरिभूमि के". https://in.pinterest.com/pin/474426141975418847/. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  6. "ओमकार चौधरी [omkar choudhary]". http://www.abhivyakti-hindi.org/lekhak/o/omkar_chaudhary.htm. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  7. विचारपरक. "ओमकार चौधरी". http://vicharparak.com/tag/%E0%A4%93%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%80/. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  8. "ओमकार का नाम, विनीता की माफी, मीडिया नारद". http://web.archive.org/web/20171014034450/http://old.bhadas4media.com/web-cinema/492-dispute.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  9. अमर उजाला. "प्रख्यात उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा पंचतत्व में विलीन, शोक की लहर". http://www.amarujala.com/uttar-pradesh/meerut/renowned-novelist-ved-prakash-sharma-cremated. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  10. "Done Done London - OnlineGatha-The Endless tale". http://www.bookstore.onlinegatha.com/bookdetail/234/Done-Done-London.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  11. वन इंडिया. "सोनिया–राहुल को याद रहेगा बुधवार, 12 अगस्त 2015 Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/sonia-gandhi-rahul-were-cut-to-size-in-lok-sabha-369694.html". https://hindi.oneindia.com/news/india/sonia-gandhi-rahul-were-cut-to-size-in-lok-sabha-369694.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  12. "Page 1 सन्दर्भ ग्रन्थ सूची Page 2 पुस्तको आर्य पी. के". http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/112197/13/13_bibliography.pdf. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  13. अमेजन. "Done-Done London Hardcover – 2013 [डन - डन लन्दन]". https://www.amazon.in/Done-Done-London-Omkar-Chaudhary/dp/9382341927/ref=sr_1_4?s=books&ie=UTF8&qid=1507744359&sr=1-4. 
  14. "Done Done London - OnlineGatha-The Endless tale - Ogpublication". http://www.ogpublication.com/bookdetail/234/Done-Done-London.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  15. अमेजन. "Haryana Se Khas Mulakatein Hardcover – 2015 [हरियाणा से खास मुलाकातें]". https://www.amazon.in/Haryana-Khas-Mulakatein-Omkar-chaudhary/dp/938234196X/ref=sr_1_3?s=books&ie=UTF8&qid=1507744359&sr=1-3. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  16. अमेजन. "Badlrgi Duniya (2014) (Hindi) Hardcover – 2014". https://www.amazon.in/Badlrgi-Duniya-Omkar-Chaudhary/dp/9382341994/ref=sr_1_1?s=books&ie=UTF8&qid=1507744219&sr=1-1&keywords=omkar+chaudhary. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  17. अमेजन. "Haunsalon Ke Shikhar : Everester Mamta Sodha ki Jivani2016 [हौंसलों के शिखर]". https://www.amazon.in/Haunsalon-Ke-Shikhar-Everester-Jivani/dp/938234179X/ref=sr_1_1?s=books&ie=UTF8&qid=1507744359&sr=1-1. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  18. "राज्यपाल ने किया पदमश्री ममता सौधा की जीवनी हौसलों के शिखर का लोकार्पण". http://jagmarg.com/news/7411-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%8C%E0%A4%A7%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%96%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A3.aspx. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  19. "Bureau Chief at PUNJAB TRIBUNE". https://holaconnect.com/profile/punjab-tribune-email-phone-ddd250b6. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  20. भड़ास 4 मीडिया. "कैंसर से पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्रपाल सिंह का निधन". https://www.bhadas4media.com/article-comment/12856-dharmendra-pal-singh-death. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  21. वन इंडिया. "Has media no longer interested in Arvind Kejriwal?". https://hindi.oneindia.com/news/india/has-media-no-longer-interested-in-arvind-kejriwal-316318.html. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  22. न्यूज़ रफ्तार. "राज्यपाल ने किया ‘हौसलों के शिखर’ का लोकार्पण". http://web.archive.org/web/20171014130606/http://news.raftaar.in/hindi-news-latest-articles-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B9%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%B2-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%96%E0%A4%B0-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A3/detail/7c2fee47be8a00b331a6be4dede5121d. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  23. "चंडीगढ़ में हरियाणा के गवर्नर प्रो कप्तान सिंह सोलंकी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे मस्तिष्क ममता सोंधा के जीवन पर प्रसिद्ध पत्रकार ओमकार चौधरी की किताब ‘होन्स्लो के शिखर’ का विमोचन करते हुए।". http://www.haryanamail.in/detailsnews.php?n_id=3735&title=%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%89%E0%A4%82%E0%A4%9F-%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%95-%E0%A4%AE%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%B5%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%93%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%AC-%E2%80%98%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%96%E0%A4%B0%E2%80%99-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%9A%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%8F%E0%A5%A4. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 
  24. "List of india accredited journalists - 2007 - mediaa followupp". https://www.scribd.com/doc/15583282/List-of-india-accredited-journalists-2007-mediaa-followupp. अभिगमन तिथि: 11 अक्तूबर 2017. 
  25. "16 साहित्यकारों को किया जायेगा सम्मानित, 14 पुस्तकों का होगा लोकार्पण". http://dainiktribuneonline.com/2012/11/16-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AF/. अभिगमन तिथि: 13 अक्तूबर 2017. 


This article "ओमकार चौधरी" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:ओमकार चौधरी.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]