You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

कृष्‍णा पासवान

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

कृष्‍णा पासवान
खागा विधायक

कार्यकाल
2017 से 2022

कार्यकाल
2002 से 2007

कार्यकाल
2012 से 2017

जन्म 1 अगस्त
किशुनपुर कुसुंबी
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू

कृष्‍णा पासवान,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रही। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की खागा (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-243)से चुनाव जीता। 2017 में उत्तर प्रदेश की 17 वीं विधानसभा चुनाव में इन्होंने दोबारा खागा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और वर्तमान में खागा विधानसभा से विधायक के रूप में कार्यरत हैं। [१]

राजनीतिक सफर

कृष्णा पासवान जिन्होंने अपना सफर एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शुरू किया। फिर वह दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहीं हैं। उसके बाद वह दो बार विधायक भी रह चुकी हैं। और 2017में खागा विधानसभा से पुनः विधायक चुनी गई इससे यह पता चलता है कि उन्होंने अपना जहां तक का सफर बहुत ही संघर्ष और मेहनत से हासिल किया है।

1985 में हसवा ब्लाक के गोपालपुर कुसुंबी गांव में आंगनबाड़ी के रूप में कार्य किया

1995 में वे भाजपा की सदस्य बनीं ।

1995 में खेशहन वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई।

1995 में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री भी बनाई गई।

1997 में हसवा मंडल की अध्यक्ष बनाई गई।

2000 में गाजीपुर वार्ड से जिला पंचायतकी सदस्य चुनी गई।

2000 में उन्होंने जिला पंचायत के अध्यक्षपद पर भी चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गई।

2002 में किशुनपुर विधानसभा से पहली बार वह विधायक चुनी गई।

2007 में एक बार फिर वह विधायक का चुनाव लड़ी लेकिन इस बार वह हार गई।

2012 में खागा विधानसभा से उन्होंने फिर एक बार फिर विधायक चुनाव जीता।

2017 में खागा विधानसभा से ही दुबारा विधायक चुनी गई।

2017 में उनको विधानसभा का सचेतकभी बनाया गया।

सन्दर्भ[सम्पादन]


This article "कृष्‍णा पासवान" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:कृष्‍णा पासवान.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]