You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

अभिषेक कुमार अम्बर

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

अभिषेक कुमार अम्बर
जन्म7 मार्च 2000 (2000-03-07) (आयु 24)
मवाना, मेरठ उत्तर प्रदेश
व्यवसायशायर
भाषाहिंदी, उर्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
नागरिकताभारतीय
विधाग़ज़ल, नज़्म

अभिषेक कुमार अम्बर (English:Abhishek Kumar Ambar) (Urdu:ابھیشیک کمار امبر) उर्दू शायर एवं लेखक हैं। जो मुख्यतः ग़ज़ल के शायर हैं। यह दिल्ली के छोटे उस्ताद के नाम से भी विख्यात हैं। [१] [२]

प्रारंभिक जीवन[सम्पादन]

अभिषेक कुमार अम्बर का जन्म 07 मार्च 2000 को उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के मवाना कस्बे में हुआ। इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली में प्राप्त की।[३]

साहित्यिक जीवन[सम्पादन]

अभिषेक कुमार अम्बर बचपन में दादा जी से कहानियां और कविताएँ सुन सुन कर बड़े हुए जिससे साहित्य में रुझान बढ़ा और 6 से 7वीं कक्षा तक आते आते खुद भी कविताएँ लिखने लगे। इन्होंने अपनी पहली कविता 7वीं कक्षा में हिंदी अध्यापिका के कहने पर किसान के ऊपर लिखी। बीच में कुछ समय के लिए लिखना बंद कर दिया, लेकिन 9वीं कक्षा से फिर शायरी की में  रूचि लेने लगे, और ग़ज़ल कहना प्रारम्भ कर दिया। ग़ज़ल कहने का सलीक़ा शिरोमणि उर्दू साहित्यकार श्री राजेंद्र नाथ रहबर से सीखा। और ग़ज़ल कहने का सिलसिला आज तक नहीं रुका और निरंतर चल रहा है।[४]

अभिषेक कुमार अम्बर मात्र 14 वर्ष की आयु से कवि सम्मेलनों और मुशायरों में शिरकत करने लगे। अपने साहित्यिक जीवन की शुरुआत में ही अभिषेक को बालस्वरुप राही, अशोक चक्रधर, लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, गोपालदास नीरज, कुँवर बेचैन, बेकल उत्साही और संतोष आनंद जैसे दिग्गज कवियों का साथ मिला। राजेंद्र नाथ रहबर का निर्देशन अभिषेक के लेखन को निख़ारने में मील का पत्थर साबित हुआ।[५] [६]

पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ[सम्पादन]

  • शब्द शिल्पी सम्मान, पर्पल पेन संस्था द्वारा प्रदान किया गया।[७]
  • नवांकुर साहित्य सम्मान, नवांकुर साहित्य सभा तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित।
  • आल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) से विभिन्न अवसरों पर काव्यपाठ।
  • दैनिक जागरण, नवभारत टाइम्स आदि समाचार पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रचनाएं प्रकाशित।
  • नवांकुर साहित्य सभा की पुस्तक काव्यांकुर-5 में रचनाएं संग्रहित।
  • कविताकोश, रेख़्ता, अनुभूति, साहित्यकुंज, जानकीपुल और वेबदुनिया आदि में रचनाएं संग्रहित।[८] [९]
  • के.के. बिरला फॉउंडेशन द्वारा विश्व पुस्तक मेला 2018 में आयोजित 'एक शाम ग़ज़लों के नाम'में काव्यपाठ करने वाले सबसे युवा कवि।[१०]
  • हिन्दी साहित्य के सुव्यवस्थित संग्रह कविताकोश की कार्यकारणी में बतौर सह-संपादक कार्यरत।[११]

सन्दर्भ[सम्पादन]



This article "अभिषेक कुमार अम्बर" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:अभिषेक कुमार अम्बर.

  1. / "अभिषेक कुमार अम्बर-जीवन परिचय". kavitakosh.org. http://kavitakosh.org/kk/अभिषेक_कुमार_अम्बर_/_परिचय /. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  2. "अभिषेक कुमार अम्बर". anubhuti-hindi.org. http://www.anubhuti-hindi.org/anjuman/a/abhishek_amber/index.htm. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  3. "जब तक मानव-अभिषेक कुमार अम्बर". hindisahityadarpan.in. http://www.hindisahityadarpan.in/2017/08/jab-tak-manav-abhishek-kumar-ambar-poem.html?m=1. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  4. "अभिषेक कुमार अम्बर की ग़ज़लें". rekhta.org. https://rekhta.org/poets/abhishek-kumar-amber/ghazals?lang=hi. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  5. "साहित्यकुंज में अभिषेक कुमार अम्बर". sahityakunj.net. https://www.sahityakunj.net/LEKHAK/A/AbhishekKumar/AbhishekKumar_main.htm. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  6. "काव्यांकुर 5 पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह 2017". vijaynews.in. http://vijaynews.in/?p=3282. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  7. "पर्पल पेन का जश्ने-अल्फ़ाज़ में रचनाकार सम्मानित". http://jansaamna.com/?p=12177. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  8. "युवा शायर अभिषेक कुमार अम्बर की ग़ज़लें". jankipul.com. http://www.jankipul.com/2017/10/ghazals-by-abhishek-kumar-ambar.html. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  9. [www.webdunia.com/kids-poems/bal-kavita-117062200032_1.html "बाल कविता: चंदा पीछा करता है-अभिषेक कुमार अम्बर"]. webdunia.com. www.webdunia.com/kids-poems/bal-kavita-117062200032_1.html. अभिगमन तिथि: 01 November 2017. 
  10. http://www.newdelhiworldbookfair.gov.in/downloads/2018/MV-2018/MV2018_Day2_06012018.pdf&ved=2ahUKEwjs0ZjZqZTdAhULX30KHQPrAcQQFjAAegQIBRAB&usg=AOvVaw04bEfC_1kxnfYPixUMDRIV
  11. http://kavitakosh.org/kk/कविता_कोश_टीम


Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]