You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

पद्मजा शर्मा

EverybodyWiki Bios & Wiki से
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

पद्मजा शर्मा
चित्र:029A1739s (2).jpg
जन्म5 मार्च 1962 (1962-03-05) (आयु 62)
बिरमी, भारत
भाषाहिन्दी
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाsशब्दचित्र, कविता, कहानी ,लघु कथा

पद्मजा शर्मा का जन्म झुंझुनूं जिले के छोटे से गाँव बिरमी, राजस्थान में 5 मार्च 1962 को हुआ, एक लेखिका है।[१][२] आपकी माता रामेश्वरी देवी और पिता पंडित श्री श्रीधर शास्त्री स्त्री शिक्षा के हिमायती थे । गाँव में पाँचवी तक की शिक्षा के बाद आपने पिलानी के पास बगड़ हॉस्टल में रहकर ग्यारहवीं तक की शिक्षा अर्जित की। आप तीन विषयों-हिन्दी, इतिहास, पत्रकारिता - में एम ए,हिन्दी में एम फिल,दो विषयों में पीएच डी हैं। आपने हिन्दी साहित्य में 'आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यासों' पर शोध किया और पत्रकारिता में 'हिन्दी विज्ञापनों में स्त्री' विषय पर भी शोधकार्य किया।[१] आपने एस एन डी टी महिला विश्वविध्यालय की बी एम रूईया कॉलेज, बॉम्बे यूनिवर्सिटी तथा जे एन वी यू से स्वर्ण पदकों सहित उच्च शिक्षा प्राप्त की। पद्मजा शर्मा शब्दचित्र तथा कविता साहित्य में एक चर्चित नाम है।[३] [४][५]

साहित्यिक विशेषता[सम्पादन]

डॉ पद्मजा शर्मा चर्चित शब्दचित्रकार और कवयित्रियों में शुमार हैं। आपकी कविता के लिए ख्यात कथा लेखिका चित्रा मुद्गल कहती हैं पद्मजा की कविताएं गहरी और सूक्ष्म समीक्षा की मांग करती हैं। इन कविताओं में पद्मजा स्त्री हक और उसकी आजादी की चौकीदार नजर आती हैं। कथाकार सूर्यबाला कहती हैं पद्मजा की कविताओं की जादूगरी बेमिसाल है। यहाँ कविता निसर्ग धारा सी बहती है। जितना चाहो डूबो पर तृप्त न हो ओ। आपके शब्दचित्रों के विषय में आलोचक रेवतीरमण शर्मा कहते हैं इनमें वर्णित पीड़ा हमें भीतर तक छू जाती है। कथाकार डॉ सत्यनारायण कहते हैं नामवरजी ने एक वक्तव्य में कहा था कि कवियों में भोलापन गायब होता जा रहा है। डॉ पद्मजा शर्मा की कविताओं में वह भोलापन है। और पद्मजा शर्मा के रेखाचित्रों का मूल स्वर जीवन ही है। राजस्थानी के कवि,कथाकार आईदान सिंह भाटी 'हंसो ना तारा' पुस्तक के विषय में लिखते हैं स्त्री जीवन की रेखाचित्रों की रामायण में अनेक कोणों पर आशा की चमचमाती किरणें हैं।[६] लेखिका ने देशज और बिम्बात्मक शब्दों द्वारा करुणा का समंदर रचा है। आलोचक डॉ रमाकांत शर्मा कहते हैं डॉ पद्मजा शर्मा की कविताओं के लिए , 'खामोशी' संग्रह की कविताओं के विशेष संदर्भ में कि -ये कविताएं सादगी, सहजता और संप्रेषणीयता के साथ आग, राग और रोशनी का रसायन रचती हैं। जेन गुडाल ने कहा कि कम से कम जितना संभव हो हमें उन लोगों की तरफ से बोलना चाहिए जो अपने लिए नहीं बोल सकते। अपने कथाचित्रों ,कविताओं में पद्मजा शर्मा ने उन्हीं अबोले लोगों को वाणी दी है।[७]पद्मजा शर्मा ने दुबई पोएटिक हार्ट, दुबई [८] तथा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल [९] में काव्य पाठ किया ।

कविता संग्रह[सम्पादन]

  • इस जीवन के लिए (2000) -राजस्थानी ग्रंथागार ,सोजती गेट ,जोधपुर 342001 राज
  • सदी के पार (2011) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • हारूंगी तो नहीं (2013)- बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • मैं बोलूंगी (2014)- बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • पहाड़ नदी फूल और प्रेम (2014) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • खामोशी (2016) - रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर 342011
  • जिंदगी को मैंने थामा बहुत (2016) - मिनर्वा पब्लिकेशन, भगवती कॉलोनी, पी डब्ल्यू डी चौराहा, जोधपुर


शब्दचित्र संग्रह[सम्पादन]

  • इस दुनिया के अगल बगल (1999) - रचना प्रकाशन, 57, नाटाणी भवन, मिश्र राजाजी का रास्ता, चाँदपोल बाजार, जयपुर 302001
  • रमता जोगी बहता पानी (2005) - राजस्थानी साहित्य संस्थान, यू आई टी के पास, भगवती पौधशाला के सामने, जोधपुर (राजस्थान)
  • नासिर के तीन सपने (2006) - रचना प्रकाशन, 57, नाटाणी भवन, मिश्र राजाजी का रास्ता, चाँदपोल बाजार, जयपुर 302001
  • हंसो ना तारा (2016) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • घर से दूर घर के लिए(2017) - रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी,रातानाडा, जोधपुर 342011

आलोचना पुस्तकें[सम्पादन]

  • आचार्य चतुरसेन शास्त्री के उपन्यासों का सांस्कृतिक अध्ययन (1998) - रचना प्रकाशन, 57, नाटाणी भवन, मिश्र राजाजी का रास्ता, चाँदपोल बाजार, जयपुर 302001
  • पंडित झाबरमल्ल शर्मा (1998) - राजस्थानी ग्रंथागार, सोजती गेट जोधपुर
  • समय से संवाद (2014) - रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर 342011

लघु कथा संग्रह[सम्पादन]

  • बेटी व अन्य लघु कथाएँ (2016) - मिनर्वा पब्लिकेशन, भगवती कॉलोनी, पी डब्ल्यू डी चौराहा, जोधपुर [१०]

कहानी संग्रह[सम्पादन]

  • गाँव जाग गया (मार्च 2017),नव साक्षरों के लिए - राज्य संसाधन केंद्र, आई आर एम कैंपस, चौखा रोड, चौपासनी मंदिर के पास, जोधपुर
  • मोबाइल पिक और हॉस्टल तथा अन्य कहानियाँ (2019) -बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • वक्त भी हैरान रह जाए तथा अन्य कहानियाँ (2019) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006

डायरी[सम्पादन]

  • विश्वास का घर (2020) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006

साक्षात्कार संग्रह[सम्पादन]

  • रूबरू (2011) - रॉयल पब्लिकेशन ,शक्ति कॉलोनी ,रातानाडा,जोधपुर 342011

संपादित पुस्तकें[सम्पादन]

  • जीवन के कितने पाठ (2008) - माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान, सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर, राजस्थान
  • डॉ. सुशीला गुप्ता: व्यक्तित्व और कृतित्व (2011) - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • श्री नेमिचन्द्र जैन 'भावुक': एक अखंड ज्योति (2016) - गांधी शांति प्रतिष्ठान समिति जोधपुर एवं राजस्थानी ग्रंथागार, सोजती गेट जोधपुर
  • अपने समय से बेहद नाराज एक प्रेम कवि: डा॰ रामप्रसाद दाधीच (2016) - मिनर्वा पब्लिकेशन, भगवती कॉलोनी, पी डब्ल्यू डी चौराहा ,जोधपुर
  • कवयित्री डॉ सावित्री डागा का रचना संसार साहित्यकारों की दृष्टि में (2019) - रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर 342011

संदर्भ पुस्तकें[सम्पादन]

  • थोड़ी सी गांवड़ी डॉ पद्मजा शर्मा (2018): डॉ रामप्रसाद दाधीच - बोधि प्रकाशन, एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006
  • पद्मजा शर्मा का बहुआयामी रचना संसार -संपादक (2020 ): डॉ रामप्रसाद दाधीच -रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर 342011

सिन्धी भाषा में अनुवाद[सम्पादन]

  • 'हारूंगी तो नहीं' कविता संग्रह का सिन्धी अनुवाद, लीला कृपलानी द्वारा -मां हार न मजदस (2016)- रॉयल पब्लिकेशन, शक्ति कॉलोनी, रातानाडा, जोधपुर 342011

पुरस्कार एवं सम्मान[सम्पादन]

  • सुधीन्द्र पुरस्कार, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर 2018
  • घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार, चूरु 2017 [११] [१२]
  • वागीश्वरी सृजन कुंज पुरस्कार, श्रीगंगानगर 2017
  • पत्रकारिता के लिए 'माणक अलंकरण' प्रशस्ति पत्र से सम्मानित (1995)
  • महाश्वेता देवी सम्मान, कोटा (2017)
  • अखिल भारतीय डॉ कुमुद टिक्कु श्रेष्ठ लघु कथा पुरस्कार, 2014
  • प्रो प्रेमशंकर श्रीवास्तव श्रेष्ठ साहित्य सृजन पुरस्कार, 2020
  • साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में जिला प्रशासन, जोधपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र 2007
  • लेखन, साहित्य ,संस्कृति, महिला शिक्षा एवं समाज सेवा के लिए वीर 'दुर्गादास राठौड़ सम्मान', मरूगंधा 27 अगस्त 2007, जोधपुर
  • टाइम्स ऑफ इंडिया - वुमन ऑफ सब्स्टांस अवार्ड, 2015
  • जी राजस्थान महिला सशक्तिकरण अवार्ड, जयपुर (होटल मेरियट) 11-08-19
  • जोधपुर की लगभग एक दर्जन संस्थाओं, समितियों, क्लबों, समाजों ने सम्मानित किया।

संस्थाओं से जुड़ाव[सम्पादन]

  • राजस्थान उच्च न्यायालय,लोक अदालत,जोधपुर की मनोनीत सदस्य, 2015
  • आकाशवाणी,जोधपुर महिला सेल आंतरिक शिकायत समितिकी मनोनीत सदस्य, 2015
  • गांधी शांति प्रतिष्ठान जोधपुर की एग्जीक्यूटिव सदस्य, 2003 से
  • गांधी शांति प्रतिष्ठान की संस्था अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद जोधपुर की महामंत्री, 2010 से
  • राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की सरस्वती सभा की सदस्य, 2006
  • नॉर्थ साउथ फाउंडेशन, अमेरिका के जोधपुर चैप्टर की सदस्य, 2016-17

सन्दर्भ[सम्पादन]

  1. १.० १.१ "लेखक पद्मजा शर्मा का व्यक्तित्व". हिन्दी-समय. http://www.hindisamay.com/writer/%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE.cspx?id=2659. 
  2. "पद्मजा शर्मा". कविता कोश. http://kavitakosh.org/kk/%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%BE_%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE. 
  3. "पद्मजा शर्मा". लोक बात यूट्यूब चैनल. https://www.youtube.com/watch?v=HPyEcaVv6oQ. 
  4. "ज़ी राजस्थान अवार्ड्स". ज़ी न्यूज़. https://www.facebook.com/watch/?v=375120539841054. 
  5. "Padmaja Sharma interview By Chand Mohammed Sheikh". राजस्थान पत्रिका. https://www.youtube.com/watch?v=sSH1KrJ-wiI. 
  6. "पद्मजा शर्मा". सेतु मगेज़ीने. https://www.setumag.com/2016/08/Padmaja-Sharma.html. 
  7. "पद्मजा शर्मा". खबर suncity. https://www.youtube.com/watch?v=Ho-xNQzgoa8. 
  8. "Dubai Mein Kavya Path Dr Padmja Sharma Dwara". channel 24 plus news. https://www.youtube.com/watch?v=Ohe1ZjFq4Cc. 
  9. "#JLF 2016: Poetry Hour- Kavita Nirantar". Jaipur Literature Festival. https://www.youtube.com/watch?v=JFcobBKzuzI. 
  10. "Padmaja Sharma". लघुकथाएँ यूट्यूब चैनल. https://www.youtube.com/watch?v=zxU3fMisMlc. 
  11. "घासीराम वर्मा अवार्ड". दैनिक bhaskar. https://www.bhaskar.com/RAJ-BIK-MAT-latest-bikaner-news-061503-2967383-NOR.html/. 
  12. "घासीराम वर्मा अवार्ड". फिल्मीस्थान. http://www.filmsthan.com/ghasiram-verma-saahitya-puraskar/. 


This article "पद्मजा शर्मा" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:पद्मजा शर्मा.



Read or create/edit this page in another language[सम्पादन]